10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedक्या अडानी को फ्री में दी गई है लखनऊ एयरपोर्ट की पूरी...

क्या अडानी को फ्री में दी गई है लखनऊ एयरपोर्ट की पूरी जमीन? जानिए क्या है सच

Published on

नई दिल्ली

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ( ने कहा है कि देश में एक बार फिर बड़ा आंदोलन होगा। उनके मुताबिक, ज़मीनों की लूट मची है जैसे लखनऊ का एयर पोर्ट है उसकी पूरी ज़मीन अडानी को फ्री दे दी गई है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने जो आरोप लगाया है क्या सच में वैसा है? क्या सच में लखनऊ एयरपोर्ट की पूरी जमीन अडानी को फ्री में दी गई है या बात कुछ और है। आज के फैक्ट चेक में हम राकेश टिकैट के इसी आरोप को देखेंगे की लखनऊ एयरपोर्ट की जमीन अडानी को फ्री में दी गई है या नहीं। ये पूरा मामला क्या है।

सरकार ने 6 हवाई अड्डों का निजीकरण किया था
मोदी सरकार ने फरवरी 2019 में 6 हवाई अड्डों का निजीकरण किया था। इनमें लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मेंगलुरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी शामिल थे। कंप्टीटिव बिडिंग प्रोसेस में अडाणी एंटरप्राइजेज ने इन सभी का अधिकार जीता था। केंद्र सरकार और अडाणी ग्रुप के बीच हुए एमओयू करार में सेवा क्षेत्र के प्रावधानों का जिक्र किया गया है। इसमें कस्टम्स, एमिग्रेशन, स्वास्थ्य, एमईटी और सिक्योरिटी का जिम्मा एएआई के पास होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अलग से सीएनएस-एटीएम सेवाओं को लेकर अडाणी ग्रुप से करार किया है। इन तीनों एयरपोर्ट की देखभाल अडाणी ग्रुप पीपीपी मॉडल के तहत करेगी।

ये एयरपोर्ट भी हैं अडाणी के जिम्मे
लखनऊ एयरपोर्ट इकलौता नहीं है, जिसे अडाणी ग्रुप ने टेक ओवर किया है, बल्कि मेंगलुरू और अहमदाबाद का हवाई अड्डा भी अडाणी ग्रुप को मिल गया है। मेंगलुरू एयरपोर्ट का संचालन अडाणी ग्रुप के हाथ आ चुका है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अडाणी ग्रुप की तीन कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

क्या फ्री में दी गई जमीन?
लखनऊ एयरपोर्ट का जिम्मा 2 नवंबर 2020 से अडाणी ग्रुप को मिल चुका है। अब वहां पर लगो बोर्ड पर भी अडाणी ग्रुप का नाम लिखा आ रहा है। केंद्र सरकार और अडाणी ग्रुप के बीच हुए करार के मुताबिक 2 नवंबर 2020 से अगले 50 सालों तक लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की देखरेख का काम अडाणी ग्रुप करेगा। ये जमीन 50 सालों के देखरेख के लिए अडानी ग्रुप को दी गई है। ऐसे में अडानी को फ्री में जमीन दिए जाने की बात गलत है। फैक्ट चेक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत का ये बयान गलत साबित हुआ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...