10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआज 5जी लॉन्‍च, तब देश में पहली बार हुई थी मोबाइल कॉल,...

आज 5जी लॉन्‍च, तब देश में पहली बार हुई थी मोबाइल कॉल, रेट 8 रुपये/मिनट से भी ज्‍यादा था

Published on

नई दिल्‍ली

देश में आज से 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया है। उन्‍होंने इसे नए युग की शुरुआत बताया है। टेलीकॉम सेक्‍टर में यह बड़ा मील का पत्थर है। देश में मोबाइल टेलीफोन कम्‍यूनिकेशन का इतिहास करीब तीन दशक पुराना है। इसने देश में संचार क्रांति का रास्‍ता खोला। पहली बार 1995 में मोबाइल फोन से कॉल की गई। इसके पहले तक फिक्‍स्‍ड लाइन से ही बात होती थी। यानी तब तक देश में किसी ने चलते-फिरते बात नहीं की थी। उन दिनों सुखराम केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री हुआ करते थे। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री ज्‍योति बसु को पहली मोबाइल कॉल मिलाई थी। हाथ में मोबाइल फोन लेकर बात करने की यह पहली घटना थी। वह 31 जुलाई का दिन था। नोकिया के सबसे शुरुआती मोबाइल फोनों से दोनों की बात हुई थी।

देश में मोबाइल टेलीफोन सेवा की शुरुआत होने के बाद इसने कई पड़ाव देखे। 2जी, 3जी और 4जी टेक्नोलॉजी के बाद 5जी तक का सफर रोमांचकारी था। जब देश में पहली मोबाइल कॉल हुई थी तब आज के दौर की किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था। बीके मोदी ग्रुप और ऑस्‍ट्रेलिया के टेल्‍सट्रा के बीच ज्‍वाइंट वेंचर बना था। इसका नाम था मोदी टेल्‍सट्रा मोबाइल नेट सर्विस। इस नेटवर्क सर्विस के जरिये सुखराम ने ज्‍योति बसु को मोबाइल फोन से कॉल किया था।

सुखराम और ज्‍योति बसु के बीच हुई थी बात
3 जुलाई 1995 को सुखराम और बसु के बीच यह बातचीत नई दिल्ली के संचार भवन और कलकत्‍ता (अब कोलकाता) की राइटर्स बिल्‍ड‍िंग से हुई थी। मोदी टेल्‍सट्रा मोबाइल नेट सर्विस दोनों के बीच संपर्क की लाइन बनी थी। उस सेलुलर कॉल के जरिये कलकत्‍ता में मोबाइल नेट सर्विस की सेवा शुरू हुई थी। यह उन 8 कंपनियों में थी जिसे देश में सेलुलर सेवा देने का लाइसेंस मिला था।

उन दिनों आउटगोइंग और इनकमिंग दोनों के लिए पैसा लगता था। एक मिनट की कॉल दरें 8.4 रुपये तक थीं। यह कॉस्‍ट पीक मोबाइल फोन ट्रैफिक आवर्स में 16.8 रुपये प्रति मिनट तक पहुंच जाती थी। यही मोदी-टेल्‍सट्रा जीवी नेटवर्क बाद में स्‍पाइस बन गई थी। तब नेटवर्क को स्‍थापित करने में ही उसने भारी-भरकम खर्च किया था। कंपनी को उम्‍मीद थी कि जल्‍द ही उसे ग्राहकों का शानदार रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा। भविष्‍य में 10 लाख लोग उसकी सेवाओं को इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल फोन नहीं थे क‍िफायती
तब मोबाइल फोन भी किफायती नहीं थे। इनकी कीमत उसी समय करीब 40 हजार रुपये थी। यानी तीन दशक की महंगाई को शामिल कर लें तो आज के हिसाब से यह करीब 2 लाख रुपये बैठती है। तब से टेलीकॉम सेक्‍टर ने लंबा सफर तय किया है। आज देश का वायरलेस मोबाइल टेलीफोनी मार्केट बेहद बड़ा हो चुका है। इस मार्केट में रिलायंस की जियो की एंट्री के बाद तो चीजें और बदल गईं। इसने पूरा फोकस कॉल रेट के बजाय डेटा पर कर दिया। आज भारत में डेटा की कॉस्‍ट 4 रुपये गीगाबाइट से भी कम है। यह बेहद कड़ी प्रतिस्‍पर्धा वाला सेक्‍टर बन चुका है। इस सेक्‍टर में मुख्‍य रूप से तीन कंपनियां हैं। इनमें जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया शामिल हैं। जिस तरह की स्थितियां हैं, उनमें वोडा भी हांफ रही है।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस’ 2022 (आईएमसी) में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी इंटरनेट सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने प्रजेंटेशन भी दी। उन्‍होंने देश में इस टेक्‍नोलॉजी के संभावित फायदों के बारे बताया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...