10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedलगता था भारत में नहीं हो पाएगी मैन्युफैक्चरिंग, आज बन रहा हब......

लगता था भारत में नहीं हो पाएगी मैन्युफैक्चरिंग, आज बन रहा हब… सुनील मित्तल बोले दिल की बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस में एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल ने कहा कि एक समय लगता था देश में कभी मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो पाएगी। उस समय लगता था ये असंभव है। लेकिन आज देश मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रहा है, खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में। सुनील मित्तल 5जी सेवा के लॉन्च के मौके पर अपनी बात रख रहे थे। सुनील मित्तल की इस वीडियो क्लिप को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं सुनील मित्तल ने क्या कुछ कहा।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो
सुनील मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। ट्विटर पर इसे एक घंटे के अंदर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। वीडियो को लोग खूब लाइक भी कर रहे हैं। शाम साढ़े आठ बजे तक दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था। लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।

जानिए क्या कहा सुनील मित्तल ने
सुनील मित्तल ने कहा कि इस देश में तेजी से यूनिकॉर्न बन रहे हैं। अब आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने वाली है। 5जी सेवा से इसका और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लाल किले से मेक इन इंडिया की बात कही थी, उस समय लगता था ये कैसे होगा। लेकिन आज देश मैन्युफैक्चरिंग का हब बनने जा रहा है। इसका फायदा सभी लोगों को मिल रहा है। देश की तरक्कती तेजी से हो रही है।

600 बिलियन डॉलर तक का करना पड़ता था इंपोर्ट
सुनील मित्तल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में 600 बिलियन तक का इंपोर्ट करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज देखकर खुशी होती है कि ये देश मैन्युफैक्चिरिंग का देश बनने जा रहा है।

स्टॉर्टअप इंडिया का नारा रहा कामयाब
पीएम मोदी ने स्टॉर्टअप इंडिया के साथ डिजिटल इंडिया का नारा लगाया। सुनील मित्तल ने कहा कि इस नारे से हर महीने देश में यूनिकॉर्न बनने शुरू हो गए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...