13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedयह एक्ट्रेस सेट पर बेहोश, अब परिवार बोला- इलाज के लिये नहीं...

यह एक्ट्रेस सेट पर बेहोश, अब परिवार बोला- इलाज के लिये नहीं हैं पैसे

Published on

‘मेरे साईं’ एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टेलीविजन शो ‘मेरे साईं’ में लीड रोल निभा रहीं अनन्या सोनी की तबीयत खराब हो गई है. इस वजह से शो की शूटिंग भी रोक दी गई है. आइये जानते हैं कि एक्ट्रेस की हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपडेट.

डायलिसिस पर अनन्या सोनी
टेलीविजन एक्ट्रेस अनन्या सोनी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. एक बार फिर अनन्या की तबीयत बिगड़ गई है और वो डायलिसिस पर हैं. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की कंडीशन ठीक नहीं है. बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शो की शूटिंग रोक दी गई है. पहले अनन्या को सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट होना था, लेकिन उससे पहले ही वो मेरे साईं के सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं.

aajtak.in से बातचीत के दौरान अनन्या सोनी के पिता ने बताया कि डॉक्टर्स के मुताबिक अनन्या की किडनी में दिक्कत आ गई है. इस वजह से उनकी किडनी बदलनी पड़ेगी. अभी वो डायलिसिस पर हैं. पिता का कहना है कि वो आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें नहीं पता कि वो बेटी की किडनी के लिये पैसे कहां से लायेंगे.

जब एक्ट्रेस ने मांगी आर्थिक मदद
ऐसा पहली बार नहीं है जब अनन्या सोनी बीमार पड़ी हैं और उनका परिवार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा है. 2021 में भी एक्ट्रेस ने लोगों से आर्थिक मदद की गुजारिश की थी. एक साल पहले जब अनन्या बीमार हुईं, तो उनके पास अपना इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे. अनन्या का कहना था कि वो 2015 से एक किडनी पर जिंदगी जी रही हैं. लगभग 7 साल पहले अनन्या की दोनों किडनी खराब हो गई थीं. इसके बाद उनके पिता ने उन्हें एक किडनी डोनेट की थी. पर अफसोस डोनेट की हुई किडनी भी खराब हो गई, जिसके बाद अनन्या को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत पड़ी.

उस वक्त एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनकी मां कपड़ों का बिजनेस करती थीं. उनका भाई भी अच्छा कमा करा रहा था. पर घर में आग लगने के कारण मशीन और कपड़े दोनों जल कर राख गये. इसके बाद सब खत्म हो गया और पाई-पाई को मोहताज हो गईं. अनन्या ‘अदालत’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘टेक इट इजी’ और ‘है अपना दिल तो आवारा’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जायेंगी.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...