13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedएक झटके में 40 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, पड़ोसी देश ने दी...

एक झटके में 40 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, पड़ोसी देश ने दी बड़ी राहत

Published on

नई दिल्ली

वित्तीय संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 40 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। ऊर्जा मंत्री कंचन विजयशेखर ने पेट्रोल की कीमत में कटौती का ऐलान करते हुए कहा कि इसकी नई कीमत अब 410 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर होगी। कटौती से पहले पेट्रोल 450 श्रीलंका रुपये के भाव पर बिक रहा था।

डीजल अब पेट्रोल से महंगा: सरकार के इस कदम से देश में पहली बार डीजल पेट्रोल से अधिक महंगा हो गया। श्रीलंका में डीजल की कीमत अब भी 430 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। सार्वजनिक परिवहन के लिए डीजल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। वहीं, एक से दूसरे इलाके में व्यापारियों के सामान ले जाने के लिए जिन गाड़ियों का इस्तेमाल होता है उनमें भी डीजल की खपत ज्यादा है।

किसे राहत, किसे झटका: पेट्रोल की कीमत में कटौती से आम लोगों को सीधी राहत तो मिलेगी लेकिन व्यापारियों की मुश्किलें अब भी जस की तस हैं। ऐसे लोगों के लिए डीजल की कीमत में कटौती नहीं होना झटके की तरह है। बहरहाल, सरकार के इस फैसले के बाद लंका इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भी कहा है कि वह सरकारी मूल्य स्तर के अनुरूप पेट्रोल की कीमतों में कटौती करेगी।

बता दें कि श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और यहां महंगाई ऐतिहासिक स्तर पर है। सितंबर में मुद्रास्फीति अगस्त में दर्ज 64.3% से बढ़कर 69.8% थी। डीजल के दाम में कटौती होने की स्थिति में महंगाई पर राहत की उम्मीद की जा सकती थी। हालांकि, श्रीलंका की सरकार ने सिर्फ पेट्रोल के दाम पर राहत दी है।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...