11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालस्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित पुत्रियों को सम्मान निधि पेंशन देने की...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित पुत्रियों को सम्मान निधि पेंशन देने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Published on

भोपाल

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन ने रविवार को मप्र के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि मप्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पुत्रियों को सम्मान निधि पेंशन,परामर्श दात्री समिति का गठन और भोपाल में सेनानी सदन के लिये जगह दी जाये । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी और महासचिव अशोक सिंधु ने बाद में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों केा स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार व आवास आदि आर्थिक राहत देने हेतु देश के लगभग सभी प्रान्तों में नियम व प्रावधान बने हुये हैं जिन पर अमल हो रहा है जबकि इसके ठीक मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को राहत पहुंचाने वाले सभी पूर्व निर्मित नियम व प्रावधानों अमल नहीं कर रही है।

मध्यप्रदेश में एक भी ऐसा प्रावधान शेष नहीं रह गया है जिससे सेनानी परिवार राहत महसूस कर सके । पत्रकारवार्ता में बताया कि संगठन की और से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में अन्य राज्यों की भांति प्रदेश में भी स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परामर्शदात्री समिति के शीघ्र गठन पूर्व निर्मित प्रावधान में संशोधन कर वैध आश्रित पुत्रियों को लिये सम्मान निधि पेंशन व अपने चिकित्सकीय एवं अन्य शासकीय कार्यों से भोपाल आने वाले स्वतंत्रता सेनानियों उनकी विधवाओं व परिजनों के अल्पविश्राम हेतु सेनानी सदन हेतु भवन आंवटन का अनुरोध किया है ।

ज्ञापन सौपने से पूर्व संगठन सदस्यों ने गांधी भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेकर बापू को पुष्पांजली आर्पित करते हुये देश और समाज की सेवा का सामुहिक संकल्प लिया । ज्ञापन सौंपने वालों में बलराज चौगले,केसी दुबे,अशोक कुमार सिंधु,शरद दुबे,शैलेन्द्र पाराशर,शकुन झारिया,सर्वजीत कौर,वर्षा यादव और उमा तौमर आदि मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...