7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यइंदौर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

इंदौर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

Published on

इंदौर।
श्रमिक विरोधी चार कानून के विरोध में सेंट्रल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, मध्य प्रदेश के आह्वान पर बुधवार इंदौर स्थित श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों से संबद्ध सैकड़ों श्रमिकों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।धरना को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर सभा, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष  नेम सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार कानून को श्रमिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया और इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ये कानून मजदूरों की दशकों की संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को समाप्त करने का प्रयास हैं। इनके लागू होने से स्थायी रोजगार की अवधारणा कमजोर होगी, ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा तथा न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, काम के घंटे, यूनियन बनाने और हड़ताल करने के अधिकार पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके पश्चात धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एचएमएस यूनियन, भेल भोपाल के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि नए कानून मालिकों और कॉर्पोरेट घरानों के हितों की रक्षा करते हैं, जबकि श्रमिकों को असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता की ओर धकेलते हैं।

Read Also: बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना व्यापक चर्चा और श्रमिक संगठनों की सहमति के इन कानूनों को पारित किया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। धरना उपरांत सेंट्रल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रमायुक्त, इंदौर को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने श्रमायुक्त से अनुरोध किया कि श्रमिकों की भावनाओं एवं मांगों से राज्य एवं केंद्र सरकार को अवगत कराया जाए। श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर उसे उचित स्तर पर प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया।इस धरना प्रदर्शन में एचएमएस यूनियन भेल भोपाल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज दीक्षित तथा सचिव एवं मीडिया प्रभारी योगेश जाटव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....