13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedश्रीराम के किरदार को लेकर डरे हुए थे प्रभास, बोले- भगवान की...

श्रीराम के किरदार को लेकर डरे हुए थे प्रभास, बोले- भगवान की कृपा से ही इसे निभा पाया हूं

Published on

पिछले काफी समय से प्रभास की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चर्चा हो रही थी। इस फिल्म में प्रभास, प्रभु श्रीराम के किरदार में हैं। ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की महागाथा दिखाई जाएगी। फैंस इसकी झलक का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दो अक्टूबर को अयोध्या में हुए एक ग्रैंड इवेंट में ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज किया गया। प्रभास ने फिल्म में राम के किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत की। हालांकि वह इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं प्रभु राम किरदार निभाने में उनसे गलती न हो जाए।

Prabhas ने इस बार में टीजर लॉन्च इवेंट पर कहा, ‘मैं प्रभु राम का किरदार निभाने को लेकर काफी डरा हुआ था। तीन दिन बाद ही मैंने ओम राउत को फोन भी किया था कि अगर मैंने कुछ गलती कर दी हो तो…। लेकिन मैं इस किरदार को निभा पाया हूं, यह सब भगवान राम की कृपा से संभव हुआ है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिला है साथ ही यहां के लोगों का ढेर सारा प्यार भी मिला है। ऐसे में सभी को जयश्री राम।’

प्रभु राम बनने के लिए प्रभास ने सीखी तीरंदाजी, बॉडी पर किया काम
प्रभु राम के किरदार को पर्दे पर सही तरह से करने के लिए प्रभास ने कई महीनों से न सिर्फ अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया, बल्कि तीरंदाजी भी सीखी। यही नहीं उन्होंने फिल्म में बोलने के लहजे पर भी काम किया। प्रभास के अलावा कृति सेनन और सैफ अली खान समेत अन्य एक्टर्स ने भी अपने किरदारों के लिए कई महीनों तक ट्रेनिंग ली। ‘आदिपुरुष’ में कृति सेनन माता सीता के रोल में दिखेंगी, वहीं सैफ अली खान लंकापति रावण के रोल में हैं।

सीता बनीं कृति सेनन बोलीं- लकी हूं इस कथा का हिस्सा हूं
‘आदिपुरष’ में सीता का रोल निभाने वालीं कृति सेनन ने कहा, ‘बचपन से दादी नानी से ऐतिहासिक व धार्मिक रामायण की कथा सुनती रही हूं। ‘रामायण’ भी कभी टीवी पर देखा था और बड़े पर्दे पर प्रभु राम की कथा दिखेगी। मैं इसमें काम करने के लिए भाग्यशाली समझती हूं। उम्मीद है कि सभी का आशीर्वाद इस फिल्म को मिलेगा।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...