13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedकरीना को पकड़ने की कोश‍िश, खींचा बैग, फैन की हरकत से हैरान...

करीना को पकड़ने की कोश‍िश, खींचा बैग, फैन की हरकत से हैरान बेबो

Published on

सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. फिर जब कभी ऐसा मौका आता है तो वे अपने चहेते स्टार संग तस्वीर कैमरे में कैद करना नहीं भूलते. मगर कभी कभी फैंस का क्रेजीपन ज्यादा ही बढ़ जाता है. उनकी दीवानगी इस कदर दिखती है कि सेलेब्रिटी डर जाता है. ऐसाही वाकया करीना कपूर खान ने फेस किया है.

करीना कपूर को फैंस ने घेरा
सोमवार सुबह करीना कपूर खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वे अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लंदन रवाना हो रही थीं. जैसे ही करीना कपूर खान एयरपोर्ट पर अपनी गाड़ी से बाहर निकलीं, फैंस की भीड़ ने एक्ट्रेस को घेर लिया. करीना संग सेल्फी लेने के लिए लोग क्रेजी नजर आए. करीना के साथ धक्का मुक्की करने लगे. करीना को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए फैंस इतने उतावले नजर आए कि उन्होंने एक्ट्रेस को असहज फील कराया. करीना कपूर खान का किसी ने बैग खींचा तो कोई सेल्फी के लिए जबरदस्ती उनके पास आता दिखा.

करीना ने दिया एपिक रिएक्शन
करीना का ये वीडियो वायरल हो रहा है. एक फ्रेम ऐसा भी है जिसमें वे फैंस की ऐसी हरकत देख डरी हुई नजर आ रही हैं. मगर भीड़ के बीच फंसीं करीना ने अपना सब्र बनाए रखा. वो जरा भी गुस्सा नहीं हुईं. करीना ने इतना सब होने के बावजूद फैंस को निराश नहीं किया. कभी हंसते हुए तो कभी पाउट बनाकर पोज दिया. जितना धैर्य करीना ने इन बेकाबू फैंस संग दिखाया है उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फैंस को तमीज से पेश आने की भी सलाह दी है. एयरपोर्ट पर करीना कपूर कूल लुक में पहुंची थीं. वे व्हाइट स्वेटर, व्हाइट टी-शर्ट और व्हाइट ट्रैकपैंट्स में नजर आईं.

शूट के लिए लंदन निकलीं करीना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना लंदन डायरेक्टर हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए निकली हैं. ये मर्डर थ्रिलर है, जिसे करीना कपूर प्रोड्यूस भी कर रही हैं. इसके अलावा करीना ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट X’ के हिंदी वर्जन में नजर आएंगी. करीना की पिछली रिलीज लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी. फैंस को उम्मीद है करीना अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से धमाल मचाएंगी.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...