9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeबारिश में राहुल गांधी के भाषण वाली फोटो देख बोलीं स्वरा भास्कर-...

बारिश में राहुल गांधी के भाषण वाली फोटो देख बोलीं स्वरा भास्कर- ‘कुछ बात है कि…’

Published on

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं और जगह-जगह सभाएं भी संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी कर्नाटक के मैसूर पहुंचे और वहां पर उन्होंने भारी बारिश में भीगते हुए एक जनसभा के बीच भाषण दिया। राहुल अपनी बात कह ही रहे थे कि बारिश होने लगी लेकिन वो रुके नहीं और अपनी बात कहते रहे। वहां मौजूद लोग उन्हें सुनने के लिए खड़े रहे। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर जो ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र
स्वरा ने राहुल गांधी की बारिश में भीगते हुए तस्वीर को शेयर किया है। स्वरा ने तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर की तारीफ की और कहा कि बहुत ही खूबसूरत शॉट है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जिस वजह से भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उन्हें और ताकत मिले। स्वरा ने राहुल गांधी को टैग भी किया है।

ट्वीट में क्या लिखा
अभिनेत्री ने लिखा, ‘शानदार शॉट, फोटोग्राफर कौन है? क्या कमाल का पल है। “सदियों रहा है दुश्मन दौर ए जमां हमारा, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।“ आपके उद्देश्य के लिए और ताकत मिले।‘

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहीं
स्वरा भास्कर की फिल्म ‘जहां चार यार’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में स्वरा के अलावा मैहर विज, शिखा तलसानिया और पूजा चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन कमल पांडे ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...