10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedनीली चिड़िया ने एलन मस्क को दिया गहरा घाव, छह महीने में...

नीली चिड़िया ने एलन मस्क को दिया गहरा घाव, छह महीने में 30% से ज्यादा गिर चुका है टेस्ला का शेयर

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में सोमवार को आठ फीसदी से अधिक गिरावट आई। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली यह कंपनी 2018 में पहली बार प्रॉफिट में आई थी और तबसे इस साल अप्रैल तक इसके शेयरों में 1900% तेजी आई। छह महीने पहले कंपनी के शेयर रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। तब कंपनी का मार्केट कैप 1.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच गया था जो आधा दर्जन से अधिक टॉप ऑटो कंपनियों के कंबाइंड मार्केट कैप से अधिक था। लेकिन पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में 30 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इससे कंपनी के सीईओ मस्क की नेटवर्थ में भी काफी गिरावट आई है।

लंबे समय से आलोचकों का कहना है कि टेस्ला के शेयरों की कीमत उसकी असल वैल्यू से कहीं ज्यादा है। मस्क ने जब अप्रैल में सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) को खरीदने की घोषणा की थी। उसके बाद से टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। निवेशकों का कहना है कि मस्क का फोकस टेस्ला से हट गया है। साथ ही टेस्ला को सप्लाई चेन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चीन में लॉकडाउन से भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ी हैं। इससे तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही।

मस्क की नेटवर्थ गिरी
पिछले साल नवंबर में उनकी नेटवर्थ 300 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गई थी और यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले शख्स थे। लेकिन एक अप्रैल से पिछले शुक्रवार तक कंपनी के शेयरों में 27 फीसदी गिरावट आ चुकी थी। सोमवार को भी इसमें आठ फीसदी से अधिक गिरावट आई। इससे मस्क की नेटवर्थ में भी 15.5 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 223 अरब डॉलर रह गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 47.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि निवेशकों का मस्क से मोह भंग हो चुका है। हालांकि टेस्ला के फैंस का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग आगे बढ़ने वाली है और इस वजह से कंपनी अच्छी पोजीशन में है।

टेक एनालिस्ट Daniel Ives ने कहा कि तीसरी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन से निवेशकों को निराशा होगी। आगे भी कंपनी की मुश्किलें कम होने वाली नहीं है। पिछले शुक्रवार को कंपनी ने अपने लेटेस्ट रोबोट्स का प्रदर्शन किया था। तब मस्क ने वादा किया था कि रोबोट बिजनस कंपनी की सेल और प्रॉफिटैबिलिटी को बदलकर रख देगा। लेकिन Ives ने कहा कि निवेशकों में यह धारणा है कि मस्क का फोकस सही नहीं है। मस्क ने टेक्सस और जर्मनी में शुरू हुए प्लांट्स को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन उनमें उत्पादन बढ़ाने में कंपनी को संघर्ष करना पड़ रहा है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 343,000 कारें डिलीवर की जो उम्मीद से काफी कम हैं।

दूसरे टेक शेयरों में भी गिरावट
हालांकि ऐसा नहीं है कि केवल टेस्ला के शेयरों में ही गिरावट आई है। पिछले छह महीने में कई टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। दुनियाभर में सेंट्रल बैंक्स ने महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है जिससे बाजार में गिरावट आई है। साथ ही मंदी की आशंका भी बढ़ गई है। एपल (Apple) के शेयरों में दूसरी और तीसरी तिमाही में 21 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इसी तरह गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) में 31 फीसदी, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) में 39 फीसदी और ऐमजॉन (Amazon) के शेयरों में 31 फीसदी गिरावट आई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...