10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedभारत में भी वैश्विक मंदी का असर, Wazirx ने 40 फीसदी कर्मचारियों...

भारत में भी वैश्विक मंदी का असर, Wazirx ने 40 फीसदी कर्मचारियों को निकाला

Published on

पूरी दुनिया में वैश्विक मंदी के आसार हैं और बड़ी टेक कंपनियां छटनी कर रही हैं और साथ ही हायरिंग भी रोक रहीं हैं। जहां पहले माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बर्खास्त किया वहीं अब इसी क्रम में क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी वजीरएक्स ने भी पिछले सप्ताह अपने 40 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है। इन कर्मचारियों में पॉलिसी, कम्यूनिकेशन और मार्केटिंग टीम के लोग शामिल हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि उन्हें 45 दिनों की सैलरी दी जाएगी और आगे वे वजीरएक्स के साथ कार्य नहीं कर पाएंगे।

ईडी ने बैंक खातों को कर दिया था बंद
कंपनी का यह निर्णय तब सामने आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके बैंक खातों को बंद कर दिया था और लगभग एक महीने बाद बैंकिंग ऑपरेशन फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी। क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी ने अपने बयान में कहा कि देश की सबसे बड़ी एक्सचेंज कंपनी होने की वजह से उसकी प्राथमिकता अपने उपभोक्ताओं के लिए कार्य करना और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की है। इसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटा दी है।

जांच के घेरे में थी वजीरएक्स
एक्सचेंज कंपनी का यह भी कहना है कि वर्तमान स्थिति 2018 की कठिन स्थिति के समान है। साथ ही एक्सचेंज कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने कंज्यूमर के जरूरतों पर फोकस करेगा और निर्माण की प्रक्रिया जारी रखेगा। कंपनी मजबूती के साथ जल्द ही वापसी करेगी। वजीरएक्स कंपनी पिछले एक साल से ज्यादा समय से जांच के दायरे में है। यह और गहरा गया ईडी द्वारा कंपनी के अकाउंट फ्रीज होने के कुछ घंटों बाद ही बिनेंस के सीईओ चांगपेंग झाओ ने कहा कि उसके पास वजीरएक्स का स्वामित्व नहीं है। यह अधिग्रहण सौदा 2019 में ही पूरा हो गया था। इस घटना के बाद एक्सचेंज कंपनी के फाउंडर निश्चल शेट्टी और झाओ के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया। बिनेंस ने वजीरएक्स और बिनेंस के बीच ऑफ-चेन फंड ट्रांसफर चैनल को भी हटा दिया। ऑफ-चेन फंड ट्रांसफर ब्लॉकचेन नेटवर्क के बाहर होने वाले लेनदेन हैं। कम लागत के कारण ऑफ-चेन लेनदेन काफी लोकप्रिय रहे हैं।

भारत में क्रिप्टोकरेंसी इकोसिस्टम कई चुनौतियों से जूझ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में क्रिप्टो ट्रेडिंग से लाभ पर 30 प्रतिशत इनकम टैक्स लगाने की घोषणा की, और क्रिप्टो टोकन वैल्यूएशन में वैश्विक दुर्घटना के बाद उद्योग इस साल अप्रैल से प्रभावित होना शुरू हो गया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...