10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमुबारक हो! दुल्हन-दूल्हा बने ऋचा चड्ढा-अली, दिखा रॉयल लुक

मुबारक हो! दुल्हन-दूल्हा बने ऋचा चड्ढा-अली, दिखा रॉयल लुक

Published on

मुबारक हो…! ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंध गए हैं. बी टाउन के मोस्ट एडोरबेल कपल की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. ब्राइडल आउटफिट में ऋचा चड्ढा और अली फजल का लुक देखने लायक है. कपल की शादी की तस्वीरें फैंस का दिन बना सकती हैं.

दो से एक हुए ऋचा चड्ढा और अली फजल
वेडिंग फोटोज में अली फजल अपनी डार्लिंग ऋचा चड्ढा संग रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों का लुक देखकर लग रहा है कि कपल ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार, निकाह किया है. ऋचा चड्ढा गरारा सूट में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने हैवी नेकलेस, मैचिंग झुमके और नाक में नथनी पहनकर अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया है.ऋचा चड्ढा के वेडिंग लुक में सबसे ज्यादा उनका झूमर हाईलाइट हो रहा है. बता दें कि मुस्लिम ब्राइड्स शादी में सिर पर झूमर पहनती हैं. हालांकि अब तो दुल्हनों का झूमर पहनना एक ट्रेंड बन गया है.

ट्विनिंग करते दिखे ऋचा चड्ढा और अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने वेडिंग आउटफिट को एक जैसा ही रखा है. दोनों ने अपनी शादी में सेम कलर के कपड़े पहने. कपल ने जाने-माने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए गए शाही जोड़े में शादी रचाई है. अली ने पैनल वाले गोल्ड और बेज शेरवानी पहनी हुई है और ऋचा ऑफ व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं.

वहीं, अली फजल शेरवानी पहने रॉयल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. दुल्हा बनकर अली फजल काफी जंच रहे हैं. ऋचा चड्ढा और अली फजल वाकई में मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री और प्यार शादी की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है.

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में उनके आउटफिट्स से लेकर वेन्यू, मेन्यू हर चीज खास रही है. कपल ने शादी को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. दिल्ली में प्री वेडिंग सेरेमनी करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने लखनऊ में शादी रचाई है. कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई उन्हें हमेशा ऐसे ही एक दूसरे के साथ प्यार से खुश रहने की दुआएं दे रहा है.

शादी के बाद अब ऋचा चड्ढा और अली फजल मुंबई में अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे. दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हम आपको को कपल की वेडिंग की पल-पल की खबर दे रहे हैं. वैसे आपको ऋचा चड्ढा और अली फजल का वेडिंग लुक कैसा लगा?

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...