10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedAdani-Musk को बड़ा झटका, एक दिन में गवां दिए 2 लाख करोड़...

Adani-Musk को बड़ा झटका, एक दिन में गवां दिए 2 लाख करोड़ रुपये!

Published on

नई दिल्ली,

भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बीते कारोबारी दिन सोमवार को आई गिरावट से टॉप अरबपतियों को बड़ा झटका लगा है. सबसे ज्यादा घाटा दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क और एशिया के सबसे रईस गौतम अडानी को लगा है. दोनों की कुल नेटवर्थ महज एक दिन में ही 2 लाख करोड़ रुपये घट गई. जहां एक ओर मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर टूटे, तो वहीं अडानी की कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली.

दोनों अरबपतियों की नेटवर्थ घटी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो दोनों अरबपतियों को कुल 25 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस दौरान 9.67 अरब डॉलर (करीब 78 हजार करोड़ रुपये) की कमी आई है. वहीं एलन मस्क की बात करें तो उनकी संपत्ति एक दिन में 15.5 अरब डॉलर (करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई.

अडानी के शेयरों में गिरावट का असर
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली थी. इस गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूट गए थे. गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन और अडानी गैस के स्टॉक्स टूटने के कारण Adani की नेटवर्थ पर इसका असर पड़ा. संपत्ति में आई इस कमी के कारण अब गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं. खबर लिखे जाने तक अडानी की कुल नेटवर्थ 120 अरब डॉलर थी.

टेस्ला के स्टॉक्स में गिरावट जारी
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भी तगड़ा घाटा झेलना पड़ा है. टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के कारण मस्क की नेटवर्थ में 15.5 अरब डॉलर की गिरावट आई है. इसके चलते उनकी कुल संपत्ति 223 अरब डॉलर रह गई है. टेस्ला इंक के शेयरों गिरावट जारी है. सोमवार को कंपनी के शेयर का भाव 8.61 फीसदी की गिरावट 242.40 डॉलर पर पहुंच गया था. हालांकि, एलन मस्क टॉप-10 बिलेनियर्स की लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं.

मुकेश अंबानी को भी नुकसान
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट दर्ज की गई है. अंबानी की संपत्ति में 821 मिलियन डॉलर की कमी आई है और इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ घटकर 81.9 अरब डॉलर रह गई है. बता दें रिलायंस चेयरमैन फिलहाल, दुनिया के 10वें सबसे अमीर और एशिया में दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...