भोपाल
भेल युवा जागरण उत्सव समिति ने बरखेड़ा विजय मार्केट बस स्टॉप पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति मशहूर गायिका बाली ठाकरे, रिजा खान और उनकी टीम ने दी । कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गे की पूजा-अर्चना कर की गई। बाली ठाकरे एवं रिजा खान की मनमोहक प्रस्तुति और मां दुर्गा के मधुर गीतों ने देर रात तक समा बांधे रखा। साथ ही काली माता के नाट्य रूपांतरण ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में पार्षद नीरज सिंह, ऐबु के महासचिव रामनारायण गिरी, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा, भेल युवा जागरण उत्सव समिति के संरक्षक अंजनी सिंह, अध्यक्ष सज्जन सिंह, उपाध्यक्ष संजीत सिंह, विशाल वाणी आदि मौजूद रहे।
