9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसावधान! सोने की कीमत में आने वाली है जबरदस्त उछाल, कारण हैं...

सावधान! सोने की कीमत में आने वाली है जबरदस्त उछाल, कारण हैं दुश्मन देश

Published on

नई दिल्ली

त्योहारी सीजन में देश में सोने की कीमत चरम पर पहुंच सकती है। इसलिए अगर आपकी सोना खरीदने की योजना है तो फटाफट खरीद लीजिए। इसकी वजह यह है कि भारत में गोल्ड सप्लाई करने वाले बैंकों ने शिपमेंट में कटौती की है। वे भारत के बजाय चीन और तुर्की जैसे देशों को सोना भेज रहे हैं जहां उन्हें बेहतर कीमत मिल रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बात कही गई है। इससे त्योहारी मौसम में देश में सोने की कमी हो सकती है और ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोने की ज्यादातर सप्लाई आईसीबीसी स्टैंडर्ड बैंक , जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड की तरफ से की जाती है। अमूमन ये बैंक त्योहारी सीजन से पहले ज्यादा सोना मंगाते हैं और इन्हें अपनी तिजौरियों में भर लेते हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार इन तिजौरियों में एक साल पहले के मुकाबले 10 फीसदी से भी कम गोल्ड है। मुंबई की एक तिजौरी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इस समय तिजौरियों में कई टन सोना होना चाहिए था लेकिन उनके पास कुछ किलो सोना ही रह गया है। बैंकों ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार किया।

तुर्की और चीन में बढ़ी मांग
भारत में इंटरनेशनल प्राइस बेंचमार्क पर प्रीमियम केवल एक से दो डॉलर रह गया है जो पिछले साल इस समय चार डॉलर था। दूसरी ओर चीन में 20 से 45 डॉलर तक प्रीमियम मिल रहा है। इसी तरह तुर्की में 80 डॉलर तक प्रीमियम मिल रहा है। चीन में कोरोना से जुड़े लॉकडाउन से जुड़ी पाबंदियों में ढील के बाद सोने की मांग बढ़ी है। इसी तरह तुर्की में महंगाई के कारण सोने की मांग में तेजी आई है।

सोना सप्लाई करने वाले एक बैंक ने कहा कि बैंक वहीं सोना बेचेंगे जहां उन्हें ज्यादा कीमत मिलेगी। अभी चीन और तुर्की ज्यादा प्रीमियम दे रहे हैं। उनकी तुलना में भारत कहीं नहीं है। भारत ने सितंबर में सोने के आयात में 30 फीसदी गिरावट आई जबकि तुर्की का आयात 543 फीसदी बढ़ गया। इसी तरह चीन में हॉन्गकॉन्ग के रास्ते सोने का आयात अगस्त में 40 फीसदी बढ़ गया। भारत में इस महीने दशहरा, दिवाली और धनतेरस है। इस दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इन त्योहारों के बाद शादी का सीजन शुरू होगा। देश में सोने की ज्यादातर खरीद इसी दौरान होती है। मुंबई के एक बुलियन डीलर ने कहा कि सोने की कमी से ग्राहकों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...