2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बारिश ने किया दशहरा महोत्सव का रंग फीका,भेल दशहरा मैदान में पूरी...

बारिश ने किया दशहरा महोत्सव का रंग फीका,भेल दशहरा मैदान में पूरी नहीं हो सका रावण दहन

Published on

-ईडी ने कहा सत्य की हमेशा विजय ही होती है,टारगेट पर जुट जायें भेल कर्मचारी

भोपाल

बीएचईएल क्षेत्र में बुधवार को दशहरा पर धूमधाम से मनाया गया लेकिन दोपहर बाद से चल रही धीमी गति की बारीश ने इस महोत्सव का रंग फीका कर दिया। बीएचईएल के दशहरा मैदान में विविध कला विकास समिति पिपलानी रामलीला चल समारोह के मैदान में पहुंचने के बाद राम-रावण युद्ध हुआ लेकिन जैसे ही रावण,कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया तो मामला टांय-टांय फिस हो गया ।

दरअसल बारिश के चलते न केवल यह पुतले भीग गये थे बल्कि आतिशबाजी का भी दम निकल गया । इधर इस दशहरा मैदान में लाखों की संख्या में दर्शक पहुंच चुके थे । खचाखच भरे दशहरा मैदान में भे के ईडी विनय निगम ने जन समुदाय को संबोधिक करते हुये कहा कि दशहरा पर्व सत्य की विजय का पर्व है इसलिये हर आदमी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिये । उन्होंने भेल कर्मचारियों को कहा कि वह वित्तीय वर्ष 2022-23 के उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये जुट जायें । बेहतर परफारमेंस सभी कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि कंपनी को भी आगे बढ़ायेगा।

बुधवार को बीएचईएल, भोपाल के दशहरा मैंदान में इस वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई 55 फीट का पुतला बनाया गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम एवं बीएचईएल, लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम थीं । इस अवसर पर विशेष रूप से महाप्रबंधक (मा.सं.) आदिकन्द बेहेरा एवं सभी महाप्रबंधकगण, यूनियन के सभी पदाधिकारीगण सहित लाखों की तादात में लोगों ने उपस्थित होकर उत्सव का आनंद लिया ।

इधर गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में जगह-जगह दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया । क्षेत्र के दशहरा मैदान मेला मालीखेड़ी,अयोध्या नगर,मिनाल,आनंद नगर,अवधपुरी,शक्ति नगर और जाटखेड़ी में क्षेत्रीय विधायक श्रीमति कृष्णा गौर पहुंची । उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सभी को दशहरा पर्व की बधाई दी । इन जगहों पर रावण,कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया ।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...