9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'आदिपुरुष' में सैफ को देख भड़के पुनीत इस्सर, कहा- रावण तालिबानी और...

‘आदिपुरुष’ में सैफ को देख भड़के पुनीत इस्सर, कहा- रावण तालिबानी और तैमूर जैसा लग रहा

Published on

प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर जब से लॉन्च हुआ है, उसे लेकर चर्चा और लोगों का गुस्सा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रामायण से प्रेरित इस फिल्म के किरदार और वीएफएक्स को देखकर लोगों में अलग नाराजगी है और गुस्सा इस बात को लेकर भी है कि रावण के किरदार में सैफ अली खान तालिबानी और हनुमान चमड़े वाले बेल्ट में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। अब ‘महाभारत’ में दुर्योधन का रोल निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर ने भी इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर किया है।

पुनीत बोले- जरूरत से अधिक लिबर्टी नहीं ले सकते
Puneet Issar ने कहा है कि रावण महाज्ञानी था और अगर उसके माथे पर तिलक नहीं है तो समझिए वो रावण नहीं है। बीआर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत को भी Adipurush के किरदार पर आपत्ति है। उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा है कि आप आस्था से जुड़ी कहानी को फिल्माने के लिए जरूरत से अधिक लिबर्टी नहीं ले सकते।

‘उसके माथे पर तिलक नहीं तो वो रावण हुआ ही नहीं’
पुनीत इस्सर ‘आदिपुरुष’ के किरदार पर हो रहे बवाल में अपनी सहमति दिखाते हुए कहा कि कोई फिल्ममेकर क्रिएटिव लिबर्टी की बात कहकर इतिहास का खंडन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि रावण जो 4 वेदों और 6 शास्त्रों का ज्ञाता था, उससे बड़ा महान शिव भक्त कोई हुआ ही नहीं और अगर उसके माथे पर तिलक नहीं तो वो रावण हुआ ही नहीं।

‘अलाउद्दीन खिलजी और तैमूर की तरह लग रहा’
पुनीत ने इस बातचीत में मेकर्स के सामने एक तगड़ा सवाल भी रखा। उन्होंने मेकर्स से पूछा है, ‘क्या लिबर्टी के नाम पर वे सिख गुरुओं को बिना मूछों के दिखा सकते हैं? फिर रावण के साथ ऐसा क्यों हुआ? वो तो बिल्कुल अलाउद्दीन खिलजी और तैमूर की तरह लग रहा है। इसलिए लोगों में जो गुस्सा है वो गलत नहीं है। मेकर्स को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।’

‘भगवान राम को आप मूंछ दे रहे हैं, लेकिन रावण के बाल कटे हुए हैं’
पुनीत का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘टीजर में भगवान राम को आप मूंछ दे रहे हैं, लेकिन रावण के बाल कटे हुए हैं, उन्हें स्पाइक्स लुक दे रहे हैं, जो एकदम तालिबानी लग रहा है। आप रावण को तालिबानी क्यों बना रहे हैं।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...