भोपाल
भेल क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में स्थापित छोटी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हथाईखेड़ा डेम पर देर रात तक चलता रहा। गुरूवार को ढोल ढमाक ों के साथ हुए विसर्जन के दौरान मां के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। भेल के पिपलानी गांधी मार्केट, सोनागिरी, कल्पना नगर और आनंद नगर तिराहे पर , सोनागिरी द्वारा मां दुर्गा का स्वागत किया गया ।
यह स्वागत शुभश्री जन सेवा समिति,देश भक्त युवा मंडल,नव युवक मंडल समिति और डॉ. राजेन्द्र भोजपुरी एकता संस्था के द्वारा किया गया । विभिन्न झांकियों को प्रोत्साहनार्थ पुरस्कार वितरित किए । भेल क्षेत्र की प्रमुख झांकियों बरखेड़ा विजय मार्केट, पिपलानी गांधी मार्केट, सिक्यूरिटी लाईन, साकेत नगर, शक्ति नगर, हबीबगंज ,आनंद नगर,अयोध्या नगर, वृंद्रावन नगर, सोनागिरी, इंद्रपुरी, जेके रोड, गोविंदपुरा आकार्षण का केन्द्र रही । भक्तगण ढोल-ढमाकों के साथ डीजे पर थिरकते नजर आये।
सोनागिरी में भगवती जागरण आज
शुक्रवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था द्वारा भगवती जागरण शाम 7.30 बजे अयोजन किया जायेगा । आयोजक पुरूषोत्तम सिंह ने बताया इस जागरण में भजन गायक सत्येन्द्र असाटी, प्रसन्न कुमार, अरूण मणि त्रिपाठी और हिना सिंह देवी गीतों की प्रस्तुति देंगी ।
बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
भोपाल,विविधकला विकास समिति पिपलानी बीएचईएल में गुरुवार को रामलीला मंच पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। शुक्रवार को कलाकारों और सहयोगियों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा।
