9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में बिगड़ते हालात के बीच मंदी की आहट! भारत के लिए...

दुनिया में बिगड़ते हालात के बीच मंदी की आहट! भारत के लिए भी अच्छी खबर नहीं

Published on

नई दिल्ली

विश्व बैंक ने बृहस्पतिवार को बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत का जीडीपी (GDP) इस वर्ष 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले जून, 2022 में वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड ( IMF) और वर्ल्ड बैंक की बैठक से पहले साउथ एशिया इकॉनमिक फोकस रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें विश्व बैंक ने ये बातें कही है। इधर जब पूरी दुनिया इस समय महंगाई से जूझ रही है। दुनियाभर के सेंट्रल बैंक महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF ने चेतावनी दी है। आईएमएफ ने कहा है कि अगर सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम रहीं तो दुनियाभर में मंदी का खतरा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में खानेपीने की चीजों और तेल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अगर सरकारें महंगाई को रोकने में नाकाम रहीं तो इससे समाज के सबसे कमजोर तबके पर सबसे ज्यादा असर होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने महंगाई को भड़काने का काम किया और रही सही कसर रूस ने यूक्रेन पर हमला करके पूरी कर दी है।

पिछले साल 8.7 प्रतिशत थी वृद्धि दर
बीते वित्त वर्ष के दौरान भारत की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी। दक्षिण एशिया के लिए विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में मजबूत वृद्धि दर्ज कर अच्छा प्रदर्शन किया है… कोविड के पहले चरण में तेजी से जोरदार वापसी की है।’’

इन क्षेत्रों में अच्छा रहा प्रदर्शन
हैंस टिमर के मुताबिक, भारत के ऊपर कोई बड़ा विदेशी कर्ज नहीं है। इस तरफ से उसे कोई समस्या नहीं है, और उसकी मौद्रिक नीति विवेकपूर्ण रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और विशेष रूप से सेवा निर्यात में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमान को घटाया है, क्योंकि भारत और सभी अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष की दूसरी छमाही कई देशों के लिए कमजोर है और भारत में भी अपेक्षाकृत कमजोर रहेगी।

आरबीआई ने भी कम किया था अनुमान
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के निर्णयों की घोषणा करते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 पीसदी से कम करके 7.0 फीसदी कर दिया है। मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी 13.5 फीसदी रही थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...