9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorized'साउथ की सनी लियोनी' ने लगाई बिग बॉस की क्लास, बोलीं- पहले...

‘साउथ की सनी लियोनी’ ने लगाई बिग बॉस की क्लास, बोलीं- पहले खुद हिंदी बोलो

Published on

बिग बॉस टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो है. ये सच है कि हर कोई बिग बॉस को शिद्दत से फॉलो नहीं कर सकता. पर ये भी सच है कि बिग बॉस देखने वाले इसमें पूरी तरह खो जाते हैं. है ना? बिग बॉस फैंस ने गुरुवार का एपिसोड भी काफी करीब से देखा होगा. अगर हां है, तो एक बड़ी गलती भी नोटिस की होगी. अब तक जो बिग बॉस सबको हिंदी में बोलने की सलाह देते हैं. वही बिग बॉस इंग्लिश में बात करते दिखे. बिग बॉस की इस बड़ी मिस्टेक को अर्चना गौतम ने नोटिस किया.

अर्चना गौतम ने पकड़ी गलती
बिकिनी मॉडल और पॉलिटिशयन अर्चना गौतम की सबसे अच्छी बात ये है कि वो छोटी-छोटी बातों को करीब से नोट करती हैं. फिर चाहें मुद्दा कोई भी हो. बिग बॉस की गलती पर किसी ने ध्यान दिया हो ना दिया हो. पर अर्चना ने उन्हें फौरन पकड़ लिया. अब बताते हैं कि ये बात है क्या. लेटेस्ट एपिसोड में शालीन और निम्रत के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ.

टास्क के बारे में बताते हुए बिग बॉस ने कहा कि कैप्टेंसी टास्क के लिये Gong यानी घंटा बजेगा. इस दौरान जो सबसे पहले घंटा बजायेगा. वो इस टास्क में निम्रत के साथ खड़ा दिखाई देगा. शालीन ने टास्क जीता और निम्रत को कैप्टेंसी के लिये चैलेंज किया. निम्रत टास्क की विनर रहीं और उन्हें दोबारा घर का कैप्टन बनने का मौका मिला. एक ओर जहां हर निम्रत को कैप्टन बनने की बधाई दे रहा था. वहीं अर्चना बिग बॉस की गलती पर ध्यान दे रही थीं. बिग बॉस की गलती किसी को समझ नहीं आई. लेकिन अर्चना ने गौर किया और बिग बॉस को याद दिलाया कि उन्होंने अंग्रेजी में बात की है.

बिग बॉस से बात करते हुए अर्चना कहती हैं कि बिग बॉस पहली बार था इसलिये मैंने आपको माफ कर दिया. पर अगली बार से आपको हिंदी में बताना पड़ेगा. Gong को हिंदी में क्या कहते हैं मुझे समझ नहीं आया. अर्चना का कहना था कि अगर Gong को हिंदी में घंटा बोला जाता, तो शायद वो टास्क में हिस्सा ले पाती. इसलिये बिग बॉस की गलती बताते हुए उन्होंने उनसे हिंदी में बात करने का निवेदन किया. वैसे बिग बॉस ने भी सोचा नहीं होगा कि अर्चना गौतम उनकी इतनी बड़ी मिस्टेक पर ध्यान देंगी. साफ शब्दों में कहें तो बिकिनी मॉडल अंग्रेजी बोलने पर बिग बॉस की क्लास लगा दी.

घर से होंगी बेघर
अर्चना गौतम इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिये नॉमिनेट हुई हैं. उनके साथ गौतम विग, एमसी स्टैन, साजिद खान और शिव भी नॉमिनेशन में शामिल हैं. अब देखना होगा कि अर्चना गौतम बिग बॉस हाउस बाहर होती हैं या फिर पब्लिक उन्हें बचा लेती है. अर्चना गौतम कई बार कह चुकी हैं कि बिग बॉस हाउस में वो राजनीति करने आई हैं. अगर उन्होंने यहां राजनीति कर ली, तो वो आसानी से पॉलिटिक्स में अपना करियर संवार सकती हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...