12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिमां सोनिया के जूतों के फीते बांधते राहुल की इस वायरल तस्वीर...

मां सोनिया के जूतों के फीते बांधते राहुल की इस वायरल तस्वीर में क्या छिपा है?

Published on

नई दिल्ली

करीब एक महीने बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 27वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में पहुंचीं। कल पूरे दिन इस यात्रा से कहीं अधिक चर्चा उन तस्वीरों की हुई जो यात्रा के दौरान दिखने को मिली। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली। कांग्रेस की ओर से भी इस तस्वीर और वीडियो को ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सिर्फ लिखा था मां। वहीं दूसरे ट्वीट पर परवरिश। कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी इस तस्वीर को पोस्ट किया। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे

हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे। राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ चलते हुए इस फोटो को ट्वीट कर यह लाइन लिखी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा।

राह में आई हैं जो चुनौतियां, हर चुनौती पर फतेह हासिल करेंगे। हम भारत के लिए लड़े हैं, भारत के लिए लड़ेंगे। इस लाइन के साथ कांग्रेस ने ट्विटर पर सोनिया गांधी और राहुल दोनों की एक तस्वीर पोस्ट की। वहीं सोनिया और राहुल गांधी के फोटो के साथ एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि ये जो चेहरे की मुस्कान है। उसकी ताकत हिंदुस्तान है। कांग्रेस पार्टी के अन्य पोस्ट पर सिर्फ मां लिखा था। वहीं एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते का फीता बांध रहे हैं। इस वीडियो का कैप्शन था परवरिश।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने राहुल और सोनिया गांधी की तस्वीर ट्वीट करते हुए हिंदी में पोस्ट डाला। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि जब वह सांस लेती हैं तब भी आशीर्वाद होता है। मां की जगह कोई नहीं ले सकता क्योंकि मां तो मां होती हैं।

सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुईं उनके साथ राहुल गांधी चल रहे थे। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार कुछ दूरी पर साथ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने जोरदार जयकारों और नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दूर तक चलने के बाद राहुल गांधी के समझाने पर वह वापस अपनी कार में लौट आईं। कुछ देर बाद वह फिर कार से उतरीं। सोनिया गांधी ने बच्चों, महिलाओं और पार्टी के लोगों से बातचीत की।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...