9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedराकेश झुनझुनवाला ने यहां लगाए थे हजारों करोड़, जोरदार उछला कंपनी का...

राकेश झुनझुनवाला ने यहां लगाए थे हजारों करोड़, जोरदार उछला कंपनी का शेयर

Published on

नई दिल्ली,

दिवंगत राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाइटन कंपनी (Titan) के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है. झुनझुनवाला ने टाइटन कंपनी पर अपनी सबसे बड़ी रकम निवेश की थी. तिमाही के रिजल्ट के बाद आज टाइटन के शेयर 6 फीसदी तक उछले. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में टाइटन के शेयरों में और भी तेजी नजर आ सकती है. सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन कंपनी की बिक्री में 18 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. इसके बाद आज इसके शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. घड़ी और वियरेबल्स सेगमेंट में साल-दर-साल के आधार 20 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी देखने को मिली है.

टाइटन में बड़ा निवेश
62 वर्ष की आयु में 14 अगस्त 2022 को राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया था. उन्हें ‘बिग बुल’ और ‘इंडियाज वारेन बफेट’ के नाम से भी शेयर मार्केट की दुनिया में जाना जाता था. जून तिमाही के अंत में झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा के पास टाइटन में 5.10 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. शुक्रवार को टाइटन का मार्केट कैप 2.42 लाख करोड़ रुपये है. इस तरह कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की शेयरों की वैल्यू 12,200 करोड़ रुपये के आसपास है.

एक हजार करोड़ से अधिक की बढ़त
30 जून तक टाइटन में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की शेयरों की वैल्यू 11,086.9 करोड़ रुपये के आसपास थी. तीन महीने भीतर ही शेयरों की वैल्यू में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की ग्रोथ दर्ज की गई है. जून की तिमाही में कंपनी का मार्केट कैप 2.19 लाख करोड़ रुपये रहा था

आज ये है शेयर का हाल
शुक्रवार को टाइटन का शेयर 2,690 रुपये पर ओपन हुआ और 2,745 रुपये तक पहुंचा. इस तरह आज इसके शेयरों में 6 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. फिलहाल इसके शेयर पांच फीसदी की बढ़त के साथ 2,721 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं.

टाइटन पर खेला था बड़ा दांव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2002-03 में राकेश झुनझुनवाला ने टाइटन के शेयर सिर्फ 3 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे थे. वर्तमान में टाइटन के शेयर (Titan Stocks) 2700 रुपये से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयरों से मिले जबर्दस्त मुनाफे के बाद ही झुनझुनवाला का नाम शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर हो गया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...