9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत बिग बॉस में जाने को तैयार, यूजर्स बोले- अगर गई...

राखी सावंत बिग बॉस में जाने को तैयार, यूजर्स बोले- अगर गई तो बायकॉट करेंगे

Published on

नई दिल्ली,

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में हर रोज कंटेस्टेंट्स के बीच केमिस्ट्री बदली नजर आ रही है. हर रोज उनका गेम पहले से भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिख रहा है. हालांकि, शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता नहीं हुआ है कि वाइल्स कार्ड कंटेस्टेंट्स के एंटर होने की चर्चा शुरू हो गई हैं. ‘बिग बॉस’ जब शुरू नहीं हुआ था, तब राखी सावंत का इस सीजन का हिस्सा बनने की बात सामने आ रही थी. अब क्योंकि शो शुरू हो गया है तो राखी इसका हिस्सा न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है. पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने कहीं न कहीं यह कन्फर्म कर दिया है कि वह ‘बिग बॉस’ के घर में जाने वाली हैं. सभी कंटेस्टेंट्स के बैंड बजाने वाली हैं. राखी पर ‘बिग बॉस’ का सुरूर ऐसा चढ़ा नजर आ रहा है कि उन्होंने नेलपेंट तक पर बिग बॉस की आंख बनवा ली है.

बीबी हाउस में होगी राखी की एंट्री!
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राखी सावंत का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें राखी कहती नजर आ रही हैं कि अच्छा आप लोगों को मालूम पड़ गया क्या कि मैं ‘बिग बॉस’ में जा रही हूं. मैं ‘बिग बॉस’ की सबसे बड़ी फैन हूं, देखो मेरी नेलपेंट पर आंख बनी है. आई लव यू ‘बिग बॉस’. कंटेस्टेंट्स गए हैं अभी 5 स्टार जेल में यानी कि ‘बिग बॉस’ के घर में. एक हफ्ता नहीं हुआ कि सभी रोने लगे हैं. टूट गए हैं. सीरियल वर्सेस नो सीरियल हो गया है वहां. मुझे लगता है कि मेरे जाने का समय हो गया है. सबकी वहां जाकर बैंड बजाने का समय आ गया है.

राखी ने आगे कहा कि घर के अंदर जो सौंदर्या शर्मा है, उसकी सबसे पहले मैं बैंड बजाऊंगी. पैपराजी ने राखी से पूछा कि वह घर में अकेली जा रही हैं क्या? इसपर राखी ने कहा कि मैं अकेली क्यों जाऊंगी? अंदर जितने भी लोग गए हैं, सब कपल बनने को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं. मैं अकेली नहीं जाऊंगी. सबको वहां कपल में देखकर मुझे भी लगेगा. मैं भी आदिल को लेकर वहां जाऊंगी. लव लपाटा करूंगी. घर के अंदर हिम्मत थोड़ी न हारने का. मैं भी इंडस्ट्री में पिछले 15 साल से हूं. कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर भी इसी तरह उतार-चढ़ाव आते हैं. हिम्मत रखनी पड़ेगी, गेम को जीतना है तो.

राखी सावंत का यह वीडियो देखकर यूजर्स थोड़ा भड़कते नजर आ रहे हैं. लोग राखी को ‘बिग बॉस’ हाउस में नहीं देखना चाहते. एक यूजर ने लिखा, ‘मत जा राखी, अब नहीं सही जाती तेरी बकवास.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘लो इसका नाटक चालू हो गया. बिग बॉस में आने वाले बिन बुलाए मेहमान हैं यह.’ एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अगर अबकी बार यह गई बिग बॉस में तो बायकॉट बिग बॉस देखना पड़ेगा.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...