12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीति'राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा' शपथ पर घिरे AAP मंत्री ने मांगी माफी,...

‘राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा’ शपथ पर घिरे AAP मंत्री ने मांगी माफी, बोले- बहुत धार्मिक हूं

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हाल ही में बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. इसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि AAP के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है. भारी हंगामे के बाद अब मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने माफी मांग ली है. उन्होंने BJP पर गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि BJP मेरे बारे में कुछ अफ़वाह फैला रही है. मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं. मैं व्यक्तिगत रूप से सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि अपने किसी कर्म या वचन से देवी-देवताओं का अपमान करूं.

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मैंने किसी की भी आस्था के प्रति कोई शब्द नहीं बोला. मैं सबकी आस्था का सम्मान करता हूं. मैंने अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महंगाई और सामाजिक समानता पर अपनी बात रखी. लेकिन फिर बीजेपी वाले मेरे बारे में ग़लत अफ़वाह फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की इस हरकत से बहुत आहत हूं और उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं, जिनको बीजेपी के इस दुष्प्रचार के कारण किसी भी प्रकार से पीड़ा पहुंची है.

राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए. जिसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. उस समय मंच पर राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे और वो भी शपथ ले रहे थे. इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है.

बीजेपी ने लगाया था ये आऱोप
इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि जहां चुनाव होते हैं वहां केजरीवाल और उनके नेता जय श्री राम और कृष्ण कहते थकते नहीं, लेकिन जहां सत्ता में होते हैं वहां ऐसा अपमान. वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने हिंदू देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था.

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...