9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedसहर अफशा ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के लिए ये फैसला

सहर अफशा ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के लिए ये फैसला

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके फैन्स को हैरान कर दिया है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी सहर ने इस्लाम के लिए शोबिज को छोड़ने का फैसला किया है। सहर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस में उन्होंने बताया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह रही है और उम्मीद करती हैं कि उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए पहचाना जाए। बता दें कि इससे पहले सना खान और जायरा वसीम ने भी इस्लाम के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं…
सहर अफशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिसे उन्होंने तीन भाषाओं में साझा किया है। सहर ने हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में नोट शेयर किया है। सहर ने अपने नोट में लिखा, ‘मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) छोड़ने जा रही हूं और अब इससे मेरा कोई ताल्लुक नहीं होगा। इंशाअल्लाह मैं अगली जिंदगी इस्लामी तालीमात (इस्लाम की शिक्षाओं) और अल्लाह के अल्हम के मुताबिक गुजारने का इरादा रखती हूं। मैं अपनी गुजिश्ता जिंदगी से तौबा करती हूं। अल्लाह से तौबा करती हूं। अल्लाह से माफी की तलाबगर हूं।’

आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए…
सहर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘अगर मुझे बहुत ज्यादा शोहरत और दौलत मिल जाए, लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन मैं तसवर नहीं की थी। बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई, लेकिन अब सब खत्म करने का इरादा कर लिया है। अगली जिंदगी इंशाल्लाह, अल्लाह के हुकुम के मुताबिक गुजारने का इरादा है।आप सबकी दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए, उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए।’

सना खान ने किया रिएक्ट
सहर अफशा के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रहीं सना खान ने भी कमेंट किया है। सहर के पोस्ट पर सना ने लिखा, ‘माशाअल्लाह मेरी बहन मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। अल्लाह तुम्हें हर कदम पर इस्तेकमाह दे। तुम और भी लोगों को प्रेरित करो और इंसानियत के लिए जरिया ए खेर बनो।’ सना खान के कमेंट और सहर अफशा के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग जहां इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...