9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedराम को क्रोधी दिखाया, हनुमान को अत्याचारी... 'आदिपुरुष' का विवाद अदालत पहुंचा

राम को क्रोधी दिखाया, हनुमान को अत्याचारी… ‘आदिपुरुष’ का विवाद अदालत पहुंचा

Published on

नई दिल्ली

विवादों में घिरी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का मामला अदालत में पहुंच गया है। दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए जारी वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को ‘अनुचित’ और ‘गलत’ तरीके से दिखाया गया है। अधिवक्ता राज गौरव की ओर से दायर याचिका सोमवार को वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश अभिषेक कुमार के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है।

याचिका में प्रतिवादियों – निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक एवं सह-निर्माता ओम राउत के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य रोक का आदेश देने की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्माता-निर्देशक ने महाकाव्य रामायण की मूल बातों में हेरफेर किया है। याचिका में दावा किया गया है, ‘प्रतिवादियों ने अपनी आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीज़र या प्रचार वीडियो में हिंदू देवताओं भगवान राम और भगवान हनुमान के चित्रण से वादी और अन्य हिंदुओं की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत भावनाओं को आहत किया है।’

याचिका में आरोप लगाया गया है कि भगवान राम की पारंपरिक छवि एक निर्मल और शांत व्यक्ति की थी, जो क्षमा में विश्वास करते थे, लेकिन प्रचार वीडियो में प्रतिवादियों ने उन्हें चमड़े का पट्टा और चमड़े से बने आधुनिक जूते पहने हुए ‘अत्याचारी, प्रतिशोधी और क्रोधित’ व्यक्ति के रूप में दिखाया है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि भगवान हनुमान को ‘अत्याचारी तरीके से’ चित्रित किया गया है, उन्हें पूरे शरीर पर चमड़े की पट्टियां पहनाई गई हैं और उन्हें हनुमान चालीसा के धार्मिक छंदों में किए गए वर्णन से अलग तरीके से दिखाया गया है। याचिका में कहा गया है कि अदालत प्रतिवादी को भगवान राम एवं भगवान हनुमान का चित्रण करने से रोकने के लिए फिल्म के वर्तमान स्वरूप में प्रदर्शन पर स्थायी रोक लगाए। याचिकाकर्ता ने प्रतिवादियों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फिल्म के प्रचार वीडियो को हटाने का निर्देश देने की भी मांग की है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...