9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedवायरल 'MMS' पर भड़कीं अक्षरा, बोलीं- मुझे किसी का डर नहीं

वायरल ‘MMS’ पर भड़कीं अक्षरा, बोलीं- मुझे किसी का डर नहीं

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं. ये चर्चा एक एमएमएस वीडियो को लेकर चल रही है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था. कहा गया था कि यह अक्षरा का एमएमएस वीडियो है, जिसमें वह किसी शख्स के साथ न्यूड नजर आ रही हैं. इसे लेकर काफी समय से अक्षरा ने चुप्पी साधी हुई थी, जिसे उन्होंने अब तोड़ दिया है.

इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने फेक एमएमएस शेयर करने वाले यूट्यूबर्स को लताड़ा है. साथ मीडिया पोर्टल्स को भी ऐसी खबरों को बिना कंफर्म किए हवा देने के लिए मना किया. समाज की लड़कियों के बारे में चिंता जताते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि कई लड़कियों को इन यूट्यूबर्स की इन हरकतों की वजह से बड़ा हर्जाना भरना पड़ता है. इसी के साथ अक्षरा ने एमएमएस से जुड़ी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है.

अक्षरा सिंह कहती हैं, ‘नमस्ते, प्रणाम सभी को. उम्मीद करती हूं कि आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे. देखिए काफी समय से कुछ न्यूज वायरल की जा रही है कि कोई एमएमएस है जो कि मेरा है. सारे यूट्यूबर्स ने मिलकर यूट्यूब पर डाला है. मैं बिजी हूं तो मुझे पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है. हम कभी-कभी सारी रात काम करते हैं और सुबह सोने जाते हैं. तो पता नहीं चल पाता है कि बाहर क्या चल रहा है. सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है. अब जाकर मुझे पता चला कि क्या हो रहा है मेरे नाम पर. जितने भी यूट्यूबर हैं, उनसे तो कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं तो बहुत छोटा नाम हूं, इतनी भी पहचान मैंने नहीं बनाई है. लेकिन ये यूट्यूबर बड़े-बड़े लोगों को भी नहीं छोड़ते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रार्थना आपसे सिर्फ इतनी है कि जो चीजें असलियत से दूर है उसको आप समाज में फैलाएंगे तो आप मेरे लिए कुछ बुरा नहीं कर रहे हैं. आप आने वाले समय में अपनी मां, बहन, बेटी के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि कर्म का फल आपको मिलता है. मैं प्रार्थना करूंगी कि आपके लिए ऐसा दिन ना आए. अगर ऐसा होता है तो कैसा महसूस होता है ये आप परिवार बनकर सोचना. किसी के बारे में कुछ भी लिख देना. कुछ भी कह देना. ये आपके लिए शायद बहुत आसान होगा. यूट्यूब आपके लिए कमाने का जरिया है. आप इससे चंद पैसे कमा सकते हैं किसी की इज्जत नीलाम करके. आप इसके बारे में जरूर सोचना क्योंकि मेरी इज्जत आप धूमिल नहीं कर सकते हैं.’

मीडिया से दरख्वास्त करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मीडिया के मेरे दोस्तों से भी मेरी प्रार्थना है कि आप सच को बिना जाने और आर्टिस्ट से बात किए शेयर ना करें. मैं बोलूंगी कि ऐसे यूट्यूबर आपके घर की बहन-बेटियों के लिए कुछ ना लेकर आ जाएं. इस बात का ध्यान रखना चाहिए, ऐसे ही कुछ नहीं लिख देना चाहिए. मैं तो अलग हूं, मैं किसी से नहीं डरती. आप यह नहीं सोच रहे कि समाज में किसी भी लड़की के लिए कुछ भी डाल देते हैं. इससे किसी भी लड़की की जिंदगी आप बर्बाद कर सकते हैं. आम लड़कियों के विषय में जरूर सोचिएगा.’

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...