12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिमिशन 2024: मोदी को केंद्र में रखकर BJP ने बनाया मेगाप्‍लान, व‍िरोध‍ियों...

मिशन 2024: मोदी को केंद्र में रखकर BJP ने बनाया मेगाप्‍लान, व‍िरोध‍ियों को चौंकाएगी स्कीम

Published on

नई दिल्ली

वर्ष 2024 के आम चुनाव में अपने सांसदों की संख्या बढ़ाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की योजना चिह्नित किए गए 144 लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दर्जनों विशाल रैलियां आयोजित कराने की है। इन 144 लोकसभा सीट में से अधिकांश पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने इन सीट पर अपनी संभावना बढ़ाने के लिए ‘क्लस्टर योजना’ तैयार की है।

पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों को इन सीट पर दौरा करके भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है। पिछले महीने, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘क्लस्टर योजना’ की प्रगति के आकलन के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी।

एक सूत्र ने कहा कि अब योजना के दूसरे चरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन 144 लोकसभा क्षेत्रों में दर्जनों रैलियां कराने की योजना है, ताकि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की संभावना को उज्ज्वल बनाया जा सके।

इन 144 सीट में वे सीट भी हैं, जिनका प्रतिनिधित्व विपक्षी दलों के पास है। इनमें उत्तर प्रदेश की राय बरेली (सोनिया गांधी, कांग्रेस) और मैनपुरी (मुलायम सिंह यादव, सपा) सीट शामिल है। इसके अलावा महाराष्ट्र की बारामती (सुप्रिया सुले, राकांपा), पश्चिम बंगाल की यादवपुर (मिमी चक्रवर्ती, तृणमूल), तेलंगाना की महबूबनगर (श्रीनिवास रेड्डी, टीआरएस) और मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा (नकुल नाथ, कांग्रेस) सीट शामिल है।
भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर जीत हासिल की थी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...