12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य2 साल में अमेरिका जैसी हो जाएंगी UP की सड़कें...गडकरी ने 'प्लान...

2 साल में अमेरिका जैसी हो जाएंगी UP की सड़कें…गडकरी ने ‘प्लान 2024’ के लिए किया 8 हजार करोड़ का ऐलान

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश को बड़े पैमाने पर सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साल 2024 की समाप्ति से पहले प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की तरह बना देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंडियन रोड कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में गडकरी ने 8 हजार करोड़ की सौगात देते हुए कहा कि अगले करीब 26 महीने में सड़क निर्माण पर 5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का जिक्र करते हुए कहा कि वे कहते थे कि अमेरिका अमीर है, इस वजह से उसके पास सड़कें हैं, ऐसा नहीं है। बल्कि अमेरिका में सड़के हैं, इसलिए अमेरिका अमीर है। उन्होंने कहा कि 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी बन जाएंगी।

इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 तक उतर प्रदेश का रोड बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि भारत की 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था को नंबर पांच से नंबर 1 पर लाना है। उसके लिए रोड का निर्माण अति आवश्यक है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तमाम योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि शाहाबाद बाईपास-हरदोई बाईपास की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस पर 1212 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास तक करीब 35 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 950 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। वहीं, मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 2007 करोड़ और गाजीपुर से बलिया के बीच 1708 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जरुरी नहीं है कि हमारे पास सबकुछ ‘बेस्ट’ ही हो। समय की मांग है कि ‘वेस्ट’ का प्रयोग कर उतर प्रदेश में वातावरण को बिना नुकसान पहुंचाए सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि ईकोनामी, ईकोलाजी के साथ पर्यावरण और परिवेश पर भी ध्यान देना होगा। गडकरी ने कहा कि प्रदेश में 13 रेल ओवर ब्रिज की 1000 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की गई है।

इस दौरा सीएम योगी ने कहा कि यूपी के हर छोड़ से लखनऊ को फोर लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। जल्द ही आप प्रदेश के जिस छोड़ से प्रवेश करेंगे फोर लेन सड़क मिलेगी। भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी 2022) के 81वें अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने यह दावा किया।

यह कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है। 8 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले अधिवेशन में सड़क निर्माण से जुड़ीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के 2500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सीएम योगी के साथ-साथ कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...