10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedआयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, हंसी-मजाक के साथ...

आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, हंसी-मजाक के साथ दिखाएगी सेंसेशनल कॉन्टेंट

Published on

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह के लीड रोल वाली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं जो स्त्री रोग विभाग में इकलौते पुरुष डॉक्टर हैं। फिल्म का सब्जेक्ट काफी बोल्ड है और इसीलिए इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। आयुष्मान खुराना की यह जंगली पिक्चर्स के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह जंगली पिक्चर्स के साथ ‘बधाई हो’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

पहले भी बोल्ड किरदार निभा चुके हैं आयुष्मान
Ayushmann Khurrana इससे पहले ‘विक्की डोनर’ में स्पर्म डोनर होने से लेकर ‘शुभ मंगल सावधान’ में इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित युवक जैसे बोल्ड किरदार निभा चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बोल्ड होने के बाद भी पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों के तौर पर जानी जाती हैं। फिर भी ‘डॉक्टर जी’ आयुष्मान खुराना की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे 18+ का ए सर्टिफिकेशन मिला है। फिल्म को असल जीवन की घटनाओं से प्रेरित घटनाओं को मनोरंजक और हास्यपूर्ण तरीके से रखने वाली बताया जा रहा है।

फिल्म में नहीं लगा है कोई कट
वैसे ए सर्टिफिकेट मिलने से फिल्म पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद दर्शक पहले ही ओटीटी पर बोल्ड और अनफिल्टर्ड कॉन्टेंट देख रहे हैं। इस बारे में जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे कहती हैं, ‘फिल्म बोल्ड है, ज्यादा मनोरंजन वाली है, फिर भी रूढ़िवादिता को तोड़ती है, जैसा कि आयुष्मान खुराना की एक असल फिल्म से उम्मीद की जा सकती है। कोई स्पष्ट कंटेंट न होने के बावजूद, यह उन युवा वयस्कों के लिए एक फिल्म है, जो बोल्ड लेकिन संवेदनशील और हंसाने वाले कॉन्टेंट के संपर्क में हैं और निश्चित रूप से इसे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। हमें खुशी है कि कोई कट नहीं सुझाया गया था और हम सिनेमाघरों में फिल्म को प्रस्तुत करने में सक्षम हैं, वह भी 2 घंटे से कम होने के कारण, ‘डॉक्टर जी’ के पास एक ताज़ा और आकर्षक अपील होगी।’

14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की डायरेक्टर अनुभूति कश्यप कहते हैं, ‘हाल ही में रिलीज़ हुई सभी एक्शन, थ्रिलर और फैंटसी आधारित फिल्मों के बीच Doctor G एक मजेदार कॉमेडी-ड्रामा है, जो अव्यवस्था तोड़ने वाली है और दर्शकों को एक ताज़ा अनुभव देगी। ट्रेलर को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और यह फिल्म में मौजूद कॉमेडी और मनोरंजन की एक झलक मात्र है। मुझे खुशी है कि दर्शकों को पूरी फिल्म देखने को मिलेगी तो लंबे समय तक उन्हें याद रहेगी।’ ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...