12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'उंगली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो..,'...

‘उंगली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो..,’ वीएचपी के मंच से विवादित बयान

Published on

नई दिल्ली

राजधानी में में विश्व हिंदू परिषद् के मंच से साधु-संतों ने लोगों को खुलेआम कानून हाथ में लेने के लिए उकसाया। विश्व हिंदू परिषद् के मंच से आचार्य योगेश्वर और महंत नवल किशोर ने रविवार को भड़काऊ भाषण दिया गया। जगतगुरु योगेश्वर आर्चाय ने कहा कि आरजक तत्वों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। महंत नवल किशोर दास ने कहा कि चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेना होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में एक हिंदू युवक मनीष की हत्या के विरोध में ‘आक्रोश सभा’ का आयोजन किया गया था। साधु-संतों ने पुलिस की मौजूदगी में ये नफरत भरे बयान दिए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

जरूरत पड़े तो उनका गला भी काट दो
आचार्य योगेश्वर ने कहा कि हमारी इतनी संख्या होने के बाद भी हमारे हिंदू भाईयों की निर्मम हत्या हो रही है, ये दुर्भाग्य है। जबतक हम सब जागृत नहीं होंगे तो ऐसे ही हमारे साथ कांड होता रहेगा। ये हमें गिन-गिन कर टारगेट बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए सबसे आग्रह है, निवेदन है एकत्रित होकर…जहां भी देखो अगर ऐसे मलेच्छ हमारे मंदिरों को, हमारे मठों को, हमारे हिंदू परिवार के भाईयों को, बहनों को अगर कहीं भी उंगली दिखाएं तो उनकी उंगली मत काटो, उनका हाथ काट दो। आचार्य योगेश्वर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो उनका गला भी काटने से पीछे मत हटो। उन्होंने कहा कि क्या होगा, एक को फांसी होगी, दो को फांसी होगी।

चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती है।
महंत नवल किशोर दास ने कहा कि चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेना होगा। महंत दास ने कहा कि बंदूकें प्राप्त करें, लाइसेंस प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंस नहीं मिलता तो चिंता ना करें। उन्होंने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मारने आते हैं उनके पास लाइसेंस है। अगर उनके पास मारने का लाइसेंस है तो आपके पास भी है।

बीजेपी सांसद ने भी मुस्लिमों पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। बीजेपी सांसद ने भी विवादित बयान पर ऐतराज नहीं जताया। बीजेपी सांसद ने भी मुस्लिमों पर निशाना साधा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि जिस मानसिकता को हम जिहाद के रूप में जानते हैं, कैसे मदरसे में इनकी शिक्षा होती है, हम सभी जानते हैं। उन्होंने बच्चों के मन में घृणा पैदा करने का भी जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली में युवक मनीष की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह साधारण घटना नहीं है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...