8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयआफत की बारिश: गुरुग्राम में 6 बच्चों की मौत, दिल्ली में बिल्डिंग...

आफत की बारिश: गुरुग्राम में 6 बच्चों की मौत, दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, UP के इन जिलों में स्कूल बंद

Published on

नई दिल्ली,

बारिश का कहर रविवार को कई जगहों पर देखने को मिला है. दिल्ली में जहां एक इमारत गिर गई, वहीं गुरुग्राम में एक तालाब में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मकान व आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर सहित कई जिलों में एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली के लाहौरी गेट के फराश खाना इलाके में एक इमारत जमींदोज हो गई. हादसे की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. लाहौरी गेट इलाके में मकान ढहने के बाद अफरातफरी मच गई. 5 घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया.

वहीं गुरुग्राम में तेज बारिश के बीच सेक्टर-111 में बरसाती तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पास की कालोनी शंकर विहार के रहने वाले थे. परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में भी जुट गई है.

यूपी के इन जिलों में कल बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
नोएडा में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर डीएम सुहास एल वाई ने 10 अक्टूबर को एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.

कानपुर देहात में जिला प्रशासन ने भारी बारिश व मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए 10 अक्टूबर 2022 को सरकारी, अर्धसरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. वहीं एटा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने 10 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है. यहां बारिश के चलते लगातार तीन दिन से स्कूल बंद हैं.

इसके अलावा पीलीभीत में 4 दिन से लगातार बारिश होने की वजह से 24 घंटे में दो अलग अलग जगहों पर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. कई मकान ढह गए हैं. शहर में जलभराव होने से लोग परेशान हो रहे हैं. धान की फसलें भी डूब गई हैं.

मुरादाबाद जिले में कल 10 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि जो भी कर्मी निर्वाचन ड्यूटी में बीएलओ कार्य में लगे हैं, वह अपने कार्य जारी रखेंगे.

संभल में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे, BSA ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अवकाश रखने के आदेश दिए हैं. फिरोजाबाद में बारिश के चलते जिला अधिकारी ने 10 व 11 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं. वहीं बिजनोर में डीएम ने 10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.

फर्रुखाबाद में बारिश के चलते 1 से 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में 10 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है. मेरठ में भी कल स्कूलों में छुट्टी रहेगी. डीएम दीपक मीणा ने इस संबंध में आदेश दिए हैं. बागपत के जिलाधिकारी राज कमल यादव ने खराब मौसम के कारण 12वीं तक के सभी विद्यालयों को कल बंद रखने का आदेश दिया है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this