12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजब तक सूरज चांद रहेगा, नेता जी का नाम रहेगा... नारों से...

जब तक सूरज चांद रहेगा, नेता जी का नाम रहेगा… नारों से गूंज रहे सैफई में आज हर कोई जग रहा

Published on

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और भारतीय राजनीति में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा मुला‍यम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शाम करीब 5 बजे उनका पार्थिव शरीर इटावा जिले में उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचा। यहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ रात में भी डटी हुई है। मंगलवार दोपहर 3 बजे मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्‍कार होना है।

जिस समय में यह लिख रहा हूं, रात के लगभग 12 बज चुके हैं। तारीख है 10 अक्टूबर। लेकिन लोगों का हुजूम देख लग रहा जैसे ये सुबह की पहर हो। सैफई सोए भी तो कैसे, उसने अपना नेता खो दिया।

उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आज गुरुग्राम के मेदांता में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर इटावा के सैफई में शाम लगभग 5 पहुंचा। तब से सैकड़ों की भीड़ उनके आवास पर जमा है। गाड़ियों का रेला सा लगा है। हर गाड़ी उनके घर की ओर ही जाती दिख रही।

उनका पार्थिव शरीर उनके कमरे में रखा है। कमरे की ओर जाने वाले मेन गेट पर अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता कतार लगाए खड़े हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा, मुलायम सिंह का नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज रहे हैं।

कमरे के पीछे की ओर दरवाजा नुमा कांच की एक बड़ी खिड़की है। जितनी भीड़ आगे, उतनी ही भीड़ पीछे भी है। रस्सी के सहारे लोगों को कतार में रखने को नाकाम कोशिश हो रही। हर कोई बस नेता जी को अंतिम बार देख लेना चाह रहा।

खिड़की से दर्शन के लिए भीड़ लगी है। लोग आखिरी बार अपने प्रिय नेता को देख लेना चाहते हैं। शाम तक लोगों की आंखें बरस रहीं थीं लेकिन अब जैसे कि उन्‍होंने नियति को स्‍वीकार कर ल‍िया है, इसलिए बस अंतिम दर्शन।

आवास में बने पार्क नुमा मैदान में महिलाएं खड़ी हैं जो इस इंतजार में हैं कि भीड़ कुछ हो तो वे भी दर्शन कर लें। लेकिन उनका इंतजार बढ़ता ही जा रहा, भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।

मंगलवार को नेताजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पंडाल में सुबह 10 बजे रखा जायेगा। दोपहर बाद लगभग 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल देश के प्रधानमंत्री समेत देश के दिग्गज नेता सैफई पहुंचेंगे।

नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं आई हैं। इनमें बहुत सी बुजुर्ग महिलाएं हैं जिनके लिए इस मौसम में यहां देर रात आना तकलीफदेह रहा होगा लेकिन अपने नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए वह यहां हैं।

नेता जी को अंतिम विदाई के लिए गुलाब के फूलों के गट्ठर मंगाये गए हैं। मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ी से होगा। इत्रनगरी कन्नौज से लकड़ी और फूल लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैफई पहुंचे हैं।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...