10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedSwiss Bank ने शेयर की खाताधारकों की चौथी लिस्ट, सामने आएंगे कई...

Swiss Bank ने शेयर की खाताधारकों की चौथी लिस्ट, सामने आएंगे कई नाम!

Published on

नई दिल्ली,

एक बार फिर स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की लिस्ट जारी की है. दरअसल, भारत को सालाना स्वचालित सूचना विनिमय के तहत स्विस बैंक से भारतीय खाताधारकों की चौथी लिस्ट मिली है. इसमें उन भारतीय नागरिकों और संगठनों की डिटेल है, जिनकी बड़ी रकम यहां जमा है. समझौते के मुताबिक स्विट्जरलैंड ने 101 देशों के साथ लगभग 34 लाख वित्तीय खातों की डिटेल शेयर की है.

101 देशों के 34 लाख खातों की डिटेल
पीटीआई के मुताबिक, स्विस बैंक (Swiss Bank) की ओर से भारत के साथ साझा की गई डिटेल के चौथे सेट में सैकड़ों फाइनेंशियल अकाउंट का पूरा लेखा-जोखा मौजूद है. इसमें कुछ व्यक्तियों, कॉरपोरेट्स और ट्रस्टों से जुड़े खाते शामिल हैं. रिपोर्ट की मानें तो इस एक्सचेंज के तहत 101 देशों के साथ करीब 34 लाख अकाउंट्स डिटेल्स शेयर की गई है. भारत के साथ साझा किए गए खातों के संबंध में हालांकि, यह नहीं बताया गया कि इन खातों में ब्लैक मनी जमा हैं, लेकिन शक जाहिर किया गया है कि स्विस बैंक के इन खातों को ओपन टैक्स बचाने व अन्य वित्तीय दांवपेंच के लिए खुलवाया गया है.

आयकर विभाग करेगा निगरानी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि स्विस बैंक से मिले इस बैंकिंग डाटा का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग की जांच के साथ ही टैक्स चोरी के अन्य मामलों की पड़ताल के लिए भी किया जा सकेगा. अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन खातों की निगरानी करेगा. गौरतलब है कि भारत को सितंबर 2019 में AEOI के तहत स्विट्जरलैंड से खातों की डिटेल का पहला सेट मिला था. उस समय यह जानकारी पाने वाले देशों की संख्या 75 थी. वहीं बीते साल की बात करें तो भारत समेत 86 देशों के साथ डिटेल साझा की गई थी.

डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल 5 नए देश
स्विस बैंक के इन खातों के डिटेल्स से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में आसानी होगी, जो गलत तरीके से कमाई बेहिसाब संपत्ति के लिए इन खातों का सहारा लेते हैं. पीटीआई के मुताबिक, फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (FTA) ने सोमवार को स्विस बैंक्स की डिटेल्स 101 देशों को साझा करते हुए बताया कि इस बार 5 नए देशों को डाटा एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल किया गया है. इस बार अल्बानिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, नाइजीरिया, पेरू और तुर्की को भी उनके देश के लोगों द्वारा खोले गए अकाउंट्स के बारे में डिटेल्स दे दिए गए हैं.

स्विस बैंक में 1 लाख नए अकाउंट खुले
एफटीए ने खातों की डिटेल्स साझा करते हुए यह भी बताया कि स्विस बैंक्स में इस बार करीब 1 लाख नए अकाउंट्स खोले गए हैं. एफटीए के अनुसार भारतीय खातों से जुड़ी डिटेल देश के बड़े संस्थानों, बिजनेस हाउसेस व व्यक्तियों से संबंधित है. डिटेल्स में पहचान, खाताधारक का नाम, पता,निवास के साथ ही अन्य वित्तीय जानकारियां मुहैया कराई गई हैं. स्विस बैंक खातों की डिटेल्स से जुड़ा अगला यानी पांचवां सेट अगले साल सितंबर महीने में साझा किया जाएगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...