11.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यPM ने फिर याद किया 'मौत का सौदागर', बोले- मुझे क्या-क्या नहीं...

PM ने फिर याद किया ‘मौत का सौदागर’, बोले- मुझे क्या-क्या नहीं कहा गया

Published on

राजकोट,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में राजकोट के जमकंदोरना में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर ‘मौत का सौदागर’ वाले बयान का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को गुजरात ने नकार दिया है. उनके सारे खेल बेकार रहे. उन्होंने हर चुनाव में मेरे लिए क्या क्या शब्दों का इस्तेमाल किया. कभी मौत का सौदागर से लेकर कुछ भी बाकी नहीं रहने दिया. लेकिन गुजरात ने हर बार जबरदस्त जवाब दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दिल्ली में बैठा हूं इसलिए मुझे ज्यादा दूर का दिखता है, आप स्टेडियम में बैठकर मैच देख रहे हैं तो आपको पता नहीं चलता है की गेंद कहां जा रही है. लेकिन जब टीवी पर देखते हैं तो पता चलता है कि देंग कहां जाती है.

पीएम मोदी ने कहा कि पुराने चुनावों में जिन लोगों को गुजरात ने नकार दिया. ह लोग गुजरात के हितों के विरोध में एड़ी चोटी का जोर लगाते आए हैं. उन्होंने मुझे भी परेशान करने में कुछ बाकी नहीं रखा. गुजरात को बदनाम करने में भी कुछ बाकी नहीं रखा. कोर्ट कचहरी का भी इस्तेमाल किया और गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की. लेकिन गुजरात इन सारी बदनामी को मिटाकर आज चमकता चला गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोट के लिए कैसे कैसे खेल होते थे उसकी कोई सीमा नहीं थी. यह सारे उनके खेल बेकार रहे. उन्होंने हर चुनाव में मेरे लिए ऐसे आप शब्दों का इस्तेमाल किया. मौत का सौदागर से लेकर कुछ भी बाकी नहीं रखा. लेकिन गुजरात हर बार जबरदस्त जवाब देता रहा.

पीएम ने कहा कि उन्होंने नई चाल चली है, अब उनकी इस चाल को समझने की जरूरत है आपने देखा होगा कि इस बार कांग्रेस कोई सभा नहीं करती, कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करती, और मोदी पर हमला भी नहीं करते. अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि उन्होंने नई चाल चली है, उनसे सतर्क रहने की कोशिश करनी है.

Latest articles

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

अशोका गार्डन इलाके में  उधारी के 30 हजार रुपये मांगे तो दोस्त के सीने में घोंपा चाकू

भोपाल राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर एक दोस्त...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...