10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedफोन में सुविधा है लेकिन नहीं चल रहा 5G? 24 घंंटे में...

फोन में सुविधा है लेकिन नहीं चल रहा 5G? 24 घंंटे में सरकार करेगी बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

5G को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च कर दिया गया. Jio और Airtel ने कई शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है. लेकिन, Apple, Samsung और दूसरे फोन ब्रांड्स में 5G सपोर्ट होने के बावजूद ज्यादातर लोग इसे यूज नहीं कर पा रहे हैं.

सॉफ्टवेयर अपडेट का है लोगों को इंतजार
इसको लेकर कहा गया है कि फोन ब्रांड की ओर से एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा. जिसके बाद ही लोग अपने स्मार्टफोन पर 5G सर्विस यूज कर पाएंगे. यानी Samsung और iPhone के ज्यादातर मॉडल्स अभी हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए तैयार नहीं है.

अब भारत सरकार भी इस समस्या को गंभीरता से ले रही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टेलीकॉम और IT डिपार्टमेंट के टॉप ब्यूरोक्रेट्स इसको लेकर कल यानी बुधवार को एक मीटिंग करने वाले हैं. इसमें स्मार्टफोन कंपनियों से इसको लेकर सवाल किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, Apple, Samsung, Vivo और Xiaomi के अलावा घरेलू मोबाइल कंपनियां भी इस मीटिंग में हिस्सा लेगी. इसके अलावा टेलीकॉम ऑपरेटर्स Reliance, Airtel और Vodafone Idea भी इसमें मौजूद रहेंगे.

भारत है 5G का बड़ा मार्केट
हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों के अलावा ऐपल, सैमसंग, वीवो, शाओमी ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. सरकार की ओर से भी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. भारत को लेकर कहा जा रहा है कि चीन के बाद ये 5G का बड़ा मार्केट है.

इस साल ही 5G की नीलामी पूरी हुई है. अब ज्यादातर प्राइवेट टेलीकॉम ने 5G सर्विस को लॉन्च भी कर दिया है. हालांकि, अभी सेलेक्टेड जगहों से ही 5G की शुरुआत की गई है. लेकिन, अगले साल तक देश के अधिकांश हिस्सों को 5G नेटवर्क से जोड़ देने का वादा कंपनियों ने किया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...