11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यसैफई पहुंचे अभिषेक-जया बच्चन, मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई

सैफई पहुंचे अभिषेक-जया बच्चन, मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई

Published on

नई दिल्ली,

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया. 82 साल के मुलायम ने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुलायम सिंह यादव सैफई के रहने वाले थे. आज उन्हें उनके गढ़ में अंतिम विदाई दी जा रही है. मुलायम सिंह यादव से बॉलीवुड के भी दिग्गजों का जुड़ाव रहा है. उन्हें श्रद्धांजलि देने जया बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन भी पहुंचे.

मुलायम को भाव भीनी श्रद्धांजलि
मुलायम के पार्थिव शरीर को सैफई में महोत्सव मंच पर रखा गया. जहां कई राजनीति से लेकर कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी. जया बच्चन के साथ अमिषेक बच्चन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मुलायम को अंतिम विदाई देने मुकेश अंबानी, प्रफुल्ल पटेल, शरद पवार तक पहुंचे. इसी के साथ कई अलग-अलग पार्टियों के राजनेताओं ने इस दौरान उन्हें याद किया.

जया को राजनीति में लाने वाले मुलायम
बच्चन परिवार का राजनीति और राजनेताओं से खास जुड़ाव रहा है. वहीं मुलायम सिंह यादव के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं. जया बच्चन लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई हैं. वे राज्य सभा सांसद भी हैं. बीते दिन ही जया बच्चन ने मुलायम को लेकर आजतक से बात की थी. जया ने कहा था कि मुलायम सिंह जी ने उन्हें 16 साल पहले राजनीति में आने के लिए कहा था. उन्हें विश्वास था कि जया कुछ अलग कर सकती हैं. जया मानती हैं कि उनका स्नेह हमेशा उनके लिए एक जैसा ही रहा. वो उनकी बहुत इज्जत करती हैं और लोगों को भी हमेशा ऐसे करते देखा है. वो हमेशा अनुशासन से चलने की बात कहते थे.

जया बच्चन को उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावित करता था. उनका सबसे आत्मियता से बता करना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी. उनके जाने से पार्टी खत्म नहीं होगी. क्योंकि उनका नाम हमेशा रहेगा. वो क्षेत्र के लोगों से मिलते थे. मुझे लगता है कि वह बहुत दरियादिल, दयालु, महान स्ट्रैटिजिस्ट. उन्हें कई लोगों से धोखे भी खाने पड़े थे. लेकिन फिर भी वह विनम्र रहे. जया ने कहा वो भले ही लंबे समय से एक्टिव नहीं थे, लेकिन लोग अक्सर उनसे सलाह लेने जाते थे. जया अखिलेश यादव पर भी बात की और कहा उनको लेकर थोड़ी पक्षपाती हूं. वो चाहती हैं कि ऐसे यंग लीडर देश का प्रतिनिधित्व करें.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...