11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यतूफान का कोई अलर्ट नहीं, फिर भी क्यों तैयारियों में जुटा यह...

तूफान का कोई अलर्ट नहीं, फिर भी क्यों तैयारियों में जुटा यह राज्य?

Published on

नई दिल्ली,

एक तरफ धीरे-धीरे मॉनसून की विदाई हो रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, ओडिशा सरकार ने अधिकारियों को अगले दो महीने के लिए संभावित चक्रवात के लिए तैयारियां करने का आदेश दिया है. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से ओडिशा में चक्रवात की कोई बात नहीं कही गई है. आइए जानते हैं क्यों बिना किसी अलर्ट के ओडिशा सरकार चक्रवात के लिए तैयारी करने की बात कह रही है.

मुख्य सचिव एससी मोहापात्रा ने सोमवार को राज्य स्तरीय चक्रवात तैयारियों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि ओडिशा को अक्टूबर और नवंबर में और कभी-कभी 15 दिसंबर तक भी गंभीर चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ता है. राज्य में इस ढाई महीने को ‘‘चक्रवात का मौसम’’ माना जाता है. मोहापात्रा ने आगे बताया कि आमतौर पर मॉनसून की विदाई के दौरान अक्टूबर और नवंबर में ओडिशा को चक्रवात के प्रकोप को झेलना पड़ता है. उनकी मानें तो ओडिशा की भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन के कारण 2019 के बाद से गर्मियों के सीजन में भी चक्रवात की घटनाएं हुई हैं.

बैठक में शामिल हुए क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 15 दिनों तक इस तरह के किसी भी चक्रवात का पूर्वानुमान नहीं किया है. हालांकि, चक्रवाती तूफान के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. मुख्य सचिव ने सभी विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी व्यवस्था करने को कहा है.

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी नलकूप चालू हालत में रहें. वहीं, उन्होंने अधिकारियों से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की एक सूची तैयार करने को भी कहा है ताकि आपात स्थिति में उनकी आसानी से पहचान की जा सके और जरूरत पड़ने पर उनका आसानी से रेस्क्यू किया जा सके.

उन्होंने अधिकारियों को दवाओं के भंडारण और एम्बुलेंस तथा डॉक्टरों को पूरी तैयारी में रहने का भी निर्देश दिया है. बता दें, बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों और दमकल सेवा, ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने भाग लिया था.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...