10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedमंदी के माहौल में IMF ने भारत को दिया झटका, GDP ग्रोथ...

मंदी के माहौल में IMF ने भारत को दिया झटका, GDP ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची

Published on

नई दिल्ली

वैश्विक स्तर पर तमाम अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि दुनिया मंदी की चपेट में जा रही है। इस माहौल के बीच देश की इकोनॉमी से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान पर कैंची चलाते हुए 7 फीसदी से नीचे रख दिया है। IMF ने भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 6.8% किया है, जबकि जुलाई में अनुमान 7.4% का था। इस लिहाज से 0.6 फीसदी की कटौती की गई है।

सामने हैं कई चुनौतियां: IMF के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था को मुद्रास्फीति, फाइनेंशियल क्राइसिस के अलावा रूस- यूक्रेन जंग की वजह से बिगड़े हालात ने परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा COVID-19 महामारी की चुनौतियां अब भी खत्म नहीं हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक एनर्जी और खाद्य कीमतों के झटके से मुद्रास्फीति लंबे समय तक बनी रह सकती है।

IMF के मुताबिक ऋण संकट चिंता का विषय है। इसके साथ ही IMF ने आगाह किया कि केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति, मुद्रास्फीति को कम करने के लिए सही रुख का गलत आकलन कर सकती है।बता दें कि पिछले हफ्ते विश्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारत के विकास के अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया, जबकि एशियाई विकास बैंक और रिजर्व बैंक ने अनुमान को घटाकर 7% कर दिया।

2023 के लिए क्या है अनुमान: वहीं, विकास पूर्वानुमान में गिरावट के बावजूद भारत 2022 और 2023 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। आईएमएफ के मुताबिक 2023 में भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.1% रहेगा।यह चालू वित्त वर्ष के मुकाबले कम है लेकिन ग्लोबली सबसे ज्यादा है। चीन के ग्रोथ की बात करें तो 2022 में 3.2% और 2023 में 4.4% तक रहने का अनुमान है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...