10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedरिजल्ट से पहले इन्फोसिस को झटका, कंपनी के प्रेजिडेंट रवि कुमार एस...

रिजल्ट से पहले इन्फोसिस को झटका, कंपनी के प्रेजिडेंट रवि कुमार एस ने इस्तीफा दिया

Published on

नई दिल्ली

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली है। लेकिन उससे पहले आज कंपनी को झटका लगा। कंपनी इन्फोसिस के प्रेजिडेंट रवि कुमार एस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी लेकिन इस्तीफे के पीछे की वजह नहीं बताई। कुमार ने इन्फोसिस के दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा से कुछ ही दिन पहले ही इस्तीफा दिया है। इन्फोसिस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि रवि कुमार एस ने इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने कंपनी में उनके योगदान को सराहा है।

रवि कुमार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में एक परमाणु वैज्ञानिक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद 2002 में इन्फोसिस में शामिल हुए थे। उन्हें 2016 में कंपनी का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया था। 2017 में उन्हें कंपनी का डिप्टी सीओओ (Deputy COO) बनाया गया था और माना जा रहा था कि उन्हें सीओओ बनाया जाएगा। लेकिन कंपनी ने यूबी प्रवीण राव के रिटायरमेंट के बाद यह पोस्ट ही खत्म कर दी। इन्फोसिस की 2021-22 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कुमार कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले अधिकारी थे। कंपनी के सीईओ सलिल पारेख और पूर्व सीओओ यूबी प्रवीण राव के बाद उनकी सैलरी सबसे अधिक थी।

गुरुवार को आएगा रिजल्ट
इन्फोसिस गुरुवार 13 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.17 फीसदी बढ़ा था। टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज यानी TCS के बाद इन्फोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। टीसीएस ने सोमवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी जो अनुमान से बेहतर रहे थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...