11.5 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यNGO में डोनेशन देने के बहाने महिला को बुलाया, डॉग का डर...

NGO में डोनेशन देने के बहाने महिला को बुलाया, डॉग का डर दिखा बंद किया गेट और फिर किया यौन शोषण

Published on

गुरुग्राम

डोनेशन देने के बहाने बुलाकर एनजीओ की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि कमरे में बुलाकर आरोपी ने कुंडी लगा दी और छेड़छाड़ करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी मारपीट करने लगा। पुलिस को शिकायत देने वाली महिला सुशांत लोक थानाक्षेत्र में रहती है। महिला एक एनजीओ में नौकरी करती है।

महिला का कहना है कि सोमवार सुबह एक नंबर से उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजकुमार बताते हुए कहा कि मैं आपके एनजीओ के लिए डोनेशन देना चाहता हूं। आप मेरे ऑफिस आ जाओ और डोनेशन ले जाओ। महिला आई तो आरोपी ने रोशनपुरा कॉलोनी में अपने घर बुलाया।

डॉग का बहाना बनाकर बंद की कुंडी
महिला उसके बताए गए पते पर पहुंची तो आरोपी मिला। महिला के अंदर दाखिल होते ही आरोपी ने कुंडी लगा दी। महिला ने कुंडी लगाने का कारण पूछा तो बोला कि कई बार डॉगी आ जाता है, इसीलिए बंद किया। इसके बाद आरोप है कि महिला से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला ने विरोध जताया तो आरोपी मारपीट करने लगा। इस दौरान महिला के हाथ में चोट लग गई। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सिटी थाने में मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...