12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालभोपाल: लिव-इन में रह रही ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पार्टनर बोला- नशे...

भोपाल: लिव-इन में रह रही ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पार्टनर बोला- नशे में हो गई थी बेकाबू…

Published on

भोपाल ,

भोपाल में लिव-इन में रह रही सिक्किम की ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. लड़की की बॉडी में कांच और चाकू से वार के घाव मिले हैं. हालांकि, उसके बॉयफ्रेंड का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या है. एडिशनल डीसीपी राजेश भदौरिया ने बताया, “ब्यूटीशियन प्रेमा लांबा तमंग मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली थी. वह भोपाल में एक लड़के के साथ एक महीने से लिव इन में रह रही थी.”

शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा
मृतका के प्रेमी ने बताया, “शनिवार रात को हम दोनों ने शराब पी. इसी बीच मेरे मोबाइल पर किसी अन्य लड़की का कॉल आया और मैं उससे बात करने लगा. इस पर नशे की हालत में वह बेकाबू हो गई और मेरे साथ मारपीट करने के बाद घर के सामान में तोड़फोड़ करने लगी.”

प्रेमी ने कहा, “मैं फोन पर बात करते हुए दूसरे कमरे में चला गया और कुंडी लगा ली. थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा, तो उसने कांच की बोतल और चाकू से वार करके खुद को घायल कर लिया था. उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.”

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि प्रेमा रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी. उसकी दोस्ती शहडोल के रहने वाले हर्ष केशरवानी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों में अफेयर हो गया. हाल ही में दोनों ने इंद्रपुरी इलाके में किराए का फ्लैट लेकर लिव इन में रहना शुरू किया था.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रेमा के परिवार के लोगों का सिक्किम से भोपाल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच की दिशा तय होगी.

Latest articles

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...