14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedजावेद अख्‍तर पर धर्मेंद्र ने किया पलटवार, कहा- दिखावे की दुनिया में...

जावेद अख्‍तर पर धर्मेंद्र ने किया पलटवार, कहा- दिखावे की दुनिया में हकीकत दबी रह रह जाती है!

Published on

बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र आम तौर पर कभी किसी विवाद में नहीं उलझते। लेकिन इस बार उन्‍होंने जावेद अख्‍तर के एक बयान पर तगड़ा पलटवार किया है। अमिताभ बच्‍चन के जन्‍मदिन पर जावेद अख्‍तर ने एक नए इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि ‘जंजीर’ फिल्‍म पहले धर्मेंद्र को ऑफर किया किया गया था। लेकिन धर्मेंद्र ने फिल्‍म रिजेक्‍ट कर दी थी। साल 1973 में रिलीज इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ने ही अमिताभ बच्‍चन को इंडस्‍ट्री का ‘एंग्री यंग मैन’ बनाया था। इस फिल्‍म की कहानी सलीम खान और जावेद अख्‍तर ने लिखी थी। अब धर्मेंद्र ने इसी बात पर रिएक्‍ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है।

Dharmendra ने ट्विटर पर लिखा, ‘जावेद, कैसे हो… दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। जीते रहो… दिलों को गुदगुदाना खूब आता है… काश सि‍र चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता।’ अब धर्मेंद्र का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र साहब ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। अपने दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘जंजीर को ठुकराना एक भावुक करने वाला मुद्दा था, जिसके बारे में मैंने आप की अदालत में बात की है। इसलिए मुझे गलत मत समझना। मुझे जावेद और अमित दोनों से बहुत प्‍यार है।’

जावेद बोले- जंजीर के लिए आख‍िरी पसंद थे अमिताभ बच्‍चन
जाहिर है धर्मेंद्र के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स Javed Akhtar के बयान की निंदा कर रहे हैं। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि जावेद बेवजह चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। बहरहाल, ‘इंडिया टुडे’ को दिए हालिया इंटरव्‍यू में जावेद अख्‍तर ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन असल में Zanjeer के लिए आखिरी पसंद थे। फिल्‍म की स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी के लिए लिखी गई थी, लेकिन बाद में किसी वजह से उन्होंने इस पर काम करने से मना कर दिया। प्रकाश मेहरा के पास अब एक स्‍क्रीनप्‍ले तो थी, लेकिन लीड रोल के लिए हीरो नहीं था। वह पहली बार किसी फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने उससे पहले सिर्फ डायरेक्‍शन किया था। उस रोल के लिए वह कई एक्‍टर्स के पास गए। उनमें से कुछ इस दुनिया में नहीं हैं। सभी ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।’

क्‍या धर्मेंद्र ने इसलिए रिजेक्‍ट की थी ‘जंजीर’
जावेद अख्‍तर ने इंटरव्‍यू में आगे कहा ‘मैं यह भी समझ सकता हूं कि उन्होंने मना क्यों किया। यह एक समय था जब राजेश खन्ना को भगवान की तरह पूजा जाता था। फिल्मों में संगीत जरूरी था, और जंजीर में कोई रोमांस एंगल या कॉमेडी वाला पुट नहीं था। फिल्‍म में हीरो कहीं गा भी नहीं रहा था। पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक हीरो को एक बहुत ही गंभीर और अक्‍खड़ इंसान की तरह दिखा जाता है। उस समय स्क्रीन पर इस फिल्‍म से पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था, इसलिए जाहिर है कि यह रोल इतना अलग था कि सभी ने इसके लिए मना कर दिया।’

‘जंजीर’ की कहानी और एंग्री यंग मैन अमिताभ
‘जंजीर’ में अमिताभ बच्‍चन ने आख‍िरकार इंस्‍पेक्‍टर विजय खन्‍ना का रोल निभाया। इस फिल्‍म ने उन्‍हें बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’ बना दिया। फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर रही। अमिताभ बच्‍चन के साथ ही फिल्‍म में प्राण के शेर खान वाले रोल की भी खूब तारीफ हुई। फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन के साथ जया बच्‍चन थीं। कहानी इंस्‍पेक्‍टर विजय के इर्द-गिर्द थी जो ड्यूटी से सस्‍पेंड होने के बाद अपने माता-पिता की मौत का बदला लेता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...