भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल में मैनेजर से सीनियर मैनेजर और उप महाप्रबंधक से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन के लिय तीन दिन साक्षात्कार चलेंगे । यह साक्षात्कार 13 ,14 और 15 अक्टूबर को होंगे । इसके लिये भेल दिल्ली कॉरर्पोरेट के अधिकारी भोपाल आयेंगे । गौरतलब है कि प्रमोशन के लिये ई-1 से ई-8 तक की लिस्ट जारी होना है । धीमी गति से चल रही साक्षात्कार की प्रक्रिया अब पूरी होती नजर आ रही है । कहा जा रहा है कि अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक में 80 प्रतिशत कटौती कर सिर्फ 20 प्रतिशत को ही साक्षात्कार में शामिल किया जायेगा । यह साक्षात्कार भेल की झांसी यूनिट में भी लिये जा रहे हैं ।
