9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र उपचुनाव: उद्धव गुट की उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस, नहीं...

महाराष्ट्र उपचुनाव: उद्धव गुट की उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस, नहीं मंजूर हुआ इस्तीफा

Published on

मुंबई,

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने मुंबई नगर निकाय पर आरोप लगाया है कि शिंदे सरकार के दबाव में निकाय अंधेरी उपचुनाव के उम्मीदवार के इस्तीफे में देरी कर रहा है. उद्धव खेमे की उम्मीदवार रुतुजा लटके बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में क्लर्क हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे गुट के सदस्य अनिल परब ने आरोप लगाया कि बीएमसी रुतुजा को एनओसी देने में देरी कर रही है क्योंकि वे राज्य सरकार के दबाव में हैं. नियमों के मुताबिक कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता है और रुतुजा अंधेरी सीट से उपचुनाव लड़ना चाहती हैं.

ठाकरे गुट के नेता ने BMC पर लगाए गंभीर आरोप
बुधवार को अनिल परब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बीएमसी ने रुतुजा के इस्तीफे का जवाब नहीं दिया है. ऐसी स्थिति में वो चुनाव नहीं लड़ सकतीं हैं और नामांकन दाखिल करने की समय सीमा भी नजदीक है. देश में कुल 7 सीटों पर 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होने हैं. अनिल परब ने कहा कि रुतुजा ने 2 सितंबर को सशर्त इस्तीफा दे दिया, लेकिन जब वह एक महीने के बाद अपना एनओसी लेने गई, तो उन्हें बताया गया कि उनका इस्तीफा उचित प्रारूप में नहीं है, इसलिए उन्होंने 3 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया.

‘सरकार बना रही BMC पर दवाब’
बता दें कि रुतुजा शिवसेना के पूर्व विधायक रमेश लटके की विधवा हैं, जिनका इस साल की शुरुआत में निधन हो गया था. इसके बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराया गया. परब ने कहा कि रुतुजा लटके को शिंदे समूह द्वारा एक मंत्री के पद की पेशकश की जा रही है और शिंदे समूह उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए, बीएमसी पर उसे एनओसी नहीं देने का दबाव डाला जा रहा है. उनके खिलाफ कोई कर्ज या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं है. हालांकि, उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया. मैं तीन बार आयुक्त से मिला. लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था. यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार की ओर से नगर आयुक्त पर दबाव है.

बस फाइलों को इधर-उधर कर रहे हैं अधिकारी
परब भी इस बात से सहमत थे कि रुतुजा का प्रारंभिक इस्तीफा सशर्त था, जिसका मतलब था कि चुनाव के बाद उनके भाग्य का फैसला किया जाएगा. बीएमसी ने इस प्रारूप को खारिज कर दिया. परब ने कहा, ‘लटके सी श्रेणी में आते हैं. इसलिए मामले का फैसला संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी द्वारा किया जा सकता है. मैंने इस्तीफे की मंजूरी के बारे में बीएमसी अधिकारियों से बात की थी, लेकिन फाइलें इस टेबल से उस टेबल पर जा रही हैं.’

ठाकरे गुट से चुनाव लड़ना चाहती हैं रुतुजा
परब ने आगे कहा कि वे इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘रमेश लटके एक समर्पित शिव सैनिक थे. उन्होंने कई शाखाओं में काम किया और शिवसेना में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसलिए हमने उनके परिवार को टिकट देने का फैसला किया. इस मामले में, हमने अदालत में अपील दायर की.’ उन्होंने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को दोपहर में होने की संभावना है.

BMC ने दिया ये जवाब
इस बीच, बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘नियम बीएमसी को 30 दिनों के भीतर इस्तीफे पर फैसला करने की अनुमति देते हैं. उन्होंने 3 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया. अब फाइल की समीक्षा की जा रही है.’

फडणवीस ने आरोपों को बताया निराधार
इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि मुंबई नगर निकाय द्वारा अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े की उम्मीदवार रुतुजा लटके का इस्तीफा मंजूर करने में कथित देरी में महाराष्ट्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है.

फडणवीस ने कहा कि BMC एक स्वशासी और स्वायत्त निकाय है. लटके का इस्तीफा मंजूर करना है या नहीं, यह बीएमसी प्रशासन तय करेगा. महाराष्ट्र सरकार का इस्तीफा मंजूर करने में कथित देरी से कोई लेना-देना नहीं है. बता दें कि फडणवीस ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा यह चुनाव शिंदे के साथ मिलकर ही लड़ेगी. खबरें हैं कि भाजपा इस सीट पर मुरजी पटेल को उम्मीदवार बना सकती है

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...