7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकानपुर देहात से प्रेमिका से मिलने जालौन पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़...

कानपुर देहात से प्रेमिका से मिलने जालौन पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ कर करा दी शादी

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी करा दी। वहीं, पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई बात उनके सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने इस पूरी शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

दरअसल, पूरा मामला जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र का है। बुधवार को यहां पर कानपुर देहात निवासी अंकित अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव आया था। इस दौरान लड़की पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद काफी देर तक वहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लड़की पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित पर दबाव बनाकर दोनों की गांव के ही मंदिर में शादी करा दी।

ग्रामीणों ने शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल
कानपुर देहात निवासी अंकित अपनी प्रेमिका के साथ गांव के मंदिर में जब हिंदू रीति रिवाज और विधि विधान के साथ सात फेरे ले रहा था। इस दौरान गांव वालों ने शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि किस तरह से रात के अंधेरे में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की प्रेमी जोड़ों की शादी कराई जा रही है। हालांकि, इस शादी से अंकित इन्कार करता रहा, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों के दबाव में उसको अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लेने पड़े।

वहीं, सिरसा कलार थाना क्षेत्र के प्रभारी दिव्य प्रकाश का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो जांच कर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...