14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedपेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स बढ़ाकर मोदी सरकार ने खूब माल बटोरा, 8 साल...

पेट्रोल-डीजल पर टैक्‍स बढ़ाकर मोदी सरकार ने खूब माल बटोरा, 8 साल में तीन गुना हुआ रेवेन्‍यू

Published on

नई दिल्ली

पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से मोदी सरकार ने बंपर कमाई की है। वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र की आय का सबसे बड़ा सोर्स इनडायरेक्ट टैक्स रहे। टैक्स रेवेन्यू में इनडायरेक्ट टैक्स की भागीदारी 50% से ज्यादा है। अप्रत्यक्ष करों से सरकारी खजाना भरने के पीछे बड़ा योगदान पेट्रोलियम पदाथों पर टैक्स का है। इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़ने के पीछे पेट्रोलियम की बढ़ी कीमतें हैं। इनकम टैक्स और कॉर्पोरेशन टैक्स जैसे डायरेक्ट टैक्स आय के हिसाब से वसूले जाते हैं। इसके उलट- कस्टम, एक्साइज जैसे इनडायरेक्ट टैक्स का भार अमीर हो या गरीब, सबको सहना पड़ता है। 2014-15 से 2020-21 के बीच पेट्रोलियम टैक्स से रेवेन्यू में तिगुना उछाल आया है। एक नजर, वित्त वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार की टैक्स से कमाई के आंकड़ों पर।

2014-15 से तिगुना हो गया पेट्रोलियम टैक्‍स का रेवेन्‍यू
आंकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है कि इनडायरेक्ट टैक्स रेवेन्यू में पेट्रोलियम टैक्स का हिस्सा डेढ़ गुना बढ़ गया है। 2014-15 में जहां पेट्रोलियम पर टैक्स से 1.3 लाख करोड़ रुपये राजस्व हासिल हुआ था, 2021-22 में राजस्व 4.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 2014-15 में इनडायरेक्ट टैक्स में पेट्रोलियम की हिस्सेदारी 22.8% थी जो 2021-22 में बढ़कर 34.3% हो गई।

कॉर्पोरेशन टैक्‍स अब समूचे राजस्‍व का एक-चौथाई
टैक्स रेवेन्यू में कॉर्पोरेशन टैक्स का हिस्सा 2014-15 से लगातार कम हो रहा है। केंद्र के ओवरऑल टैक्स कलेक्शन में करीब 8 साल पहले 34.5% हिस्सा कॉर्पोरेशन टैक्स का होता था। 2021-22 में यह घटकर 25.2% रह गया। केंद्र के कुल राजस्व में से आधा अकेले इनडायरेक्ट टैक्स से आया।

पेट्रोलियम की कीमतों में कैसा है मोदी सरकार का रिकॉर्ड?
2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालते वक्त दिल्ली में पेट्रोल का रेट 71.41 रुपये लीटर और डीजल का 57.28 रुपये लीटर था। आज की तारीख में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं घटे क्योंकि मोदी सरकार ने टैक्स दरें बढ़ा दी थीं। सितंबर 2022 में पेट्रोन की कीमतों पर केंद्र का टैक्स 20% और राज्यों का टैक्स 16% के करीब था। 2013-14 में केंद्र ने पेट्रोलियम टैक्स, ड्यूटी और अन्य लेवी से 1259 बिलियन रुपये जुटाए थे।2020-21 आते-आते इनमें 290 प्रतिशत का इजाफा हुआ और कलेक्शन बढ़कर 4923 बिलियन रुपये हो गया।

​पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी नहीं बदलेंगी?​
पिछले दिनों तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और सहयोगियों (ओपेक प्लस) ने कच्चे तेल के उत्पादन में बड़ी कटौती की घोषणा की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेज की कीमतों में उदाल आया। देश में पिछले छह माह से वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की कीमतें हाल में यूक्रेन और रूस के युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई थीं। भारत के लिए यह बुरी खबर है। तेल की कीमतों में गिरावट ने भारत को अपने आयात बिल में कटौती करने के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर सर्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को होने वाले नुकसान को सीमित करने में मदद की थी।

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ओपेक प्लस के निर्णय से पहले डीजल पर घाटा लगभग 30 रुपये प्रति लीटर के शिखर से घटकर लगभग पांच रुपये प्रति लीटर रह गया था, जबकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर थोड़ा लाभ कमाना शुरू कर दिया था। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से डीजल की बिक्री पर नुकसान और पेट्रोल पर मार्जिन में कमी आएगी। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें सीधे घरेलू मूल्य निर्धारण को निर्धारित करती हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...