14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedब्रेक से लौटे आमिर, मास्क से ढका चेहरा, लोग बोले- फिल्म फ्लॉप...

ब्रेक से लौटे आमिर, मास्क से ढका चेहरा, लोग बोले- फिल्म फ्लॉप हो गई इसलिये…

Published on

इन दिनों आमिर खान अपने नये विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ आमिर खान का ऐड सुर्खियों में था. वहीं दूसरी ओर मिस्टर परफेक्शनिस्ट का नया वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में आमिर खान हूबहू राज कुंद्रा के स्टाइल में नजर आ रहे हैं. आमिर को इस तरह देखना हर किसी के लिये बेहद सरप्राइजिंग है.

राज कुंद्रा के स्टाइल में आमिर
बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ब्रेक पर चले गये थे. अब वो वेकेशन से वापस आ चुके हैं. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. वीडियो में आमिर फेस पर मास्क लगाये हुए दिख रहे हैं. मास्क के साथ ही उन्होंने हुडी की कैप से अपने चेहरे को पूरी तरह कवर किया हुआ है. पहली नजर में पहचानना मुश्किल है कि ये आमिर खान ही हैं.

वायरल हुआ वीडियो
आमिर खान का ऐसा स्टाइल पहली बार देखा गया है. इसलिये उन्हें देख कर हर कोई हैरान रह गया. हांलाकि, आमिर ने पैपराजी के कैमरे पर जमकर पोज दिये. वीडियो देखने के बाद लोग आमिर के लिये तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं. अधिकतर लोगों का मानना है कि आमिर का ये लुक राज कुंद्रा से इंस्पायर है. वहीं कई लोग ये भी कह रहे हैं, क्योंकि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ फ्लॉप हो गई है. इसलिये वो चेहरा छिपाये हुए हैं. वैसे ये वीडियो देखने के बाद मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर क्या वजह है, जो आमिर ऐसे अपने फेस को ढकते हुए घूम रहे हैं.

इस वीडियो के अलावा आमिर खान अपने नये विज्ञापन के लिये भी काफी ट्रोल हो रहे हैं. ऐड में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं. आमिर विज्ञापन में पुरानी प्रथा बदलने का जिक्र कर रहे हैं. नये रिवाज की शुरूआत करते हुए आमिर कहते हैं कि ये पहली बार है जब कोई दुल्हन विदाई में रोई नहीं. इसके बाद कियारा कहती हैं कि रोये तो तुम भी नहीं. विज्ञापन में दिखाया गया कि आमिर अपना घर छोड़कर लड़की के घर जाते हैं. इस ऐड के जरिये वो नये रीति-रिवाज को बढ़ावा देना चाहते हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...