7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमॉडलिंग करने वाली ज्योति मां के साथ करती थी गंदा काम, निशाने...

मॉडलिंग करने वाली ज्योति मां के साथ करती थी गंदा काम, निशाने पर रहते थे स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स

Published on

रांची:

मॉडलिंग करने वाली ज्योति शर्मा नामक लड़की रांची और आस-पास के इलाकों में ब्राउन शुगर और ड्रग्स के कारोबार की सरगना के तौर पर सामने आई है। रांची पुलिस ने ज्योति और उसकी मां मुन्नी देवी सहित रैकेट से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्योति इसके पहले बीते साल नवंबर में भी ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार हुई थी। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने यह कारोबार दोबारा फैला लिया।

पुलिस ने मॉडल और उसकी मां के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा शामिल हैं। इन सभी को रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाके में पकड़ा गया है। इनके पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर और दो लाख 90 हजार रुपये कैश और कुछ मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

पुलिस की पूछताछ में ज्योति ने बताया है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई का नेटवर्क चलाने के लिए उसका गिरोह इस बार ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। नेटवर्क में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि रांची में बिहार के सासाराम और उड़ीसा के कुछ शहरों से ब्राउन शुगर पहुंचता है।

ज्योति और उसके गिरोह के लोग कॉलेज के स्टूडेंट्स को आकर्षित कर उन्हें ब्राउन शुगर की लत लगाते हैं और इसके बाद ऊंची कीमत पर उन्हें सप्लाई करते हैं। ज्योति के मोबाइल में ऐसे कई कांटैक्ट मिले हैं, जिन्हें वह ड्रग्स की सप्लाई करती थी। ज्योति रांची की विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है।

रांची और दिल्ली सहित कई शहरों में मॉडलिंग के दौरान ही ज्योति का संपर्क ब्राउन शुगर सप्लायरों से हुआ। फिर इस धंधे में तुरंत मिलने वाले ज्यादा मुनाफे के लालच में उसने अपना गिरोह तैयार कर लिया। उसकी मां भी इस धंधे में उसके साथ आ गई। पिछले साल नवंबर में जेल जाने के बाद वहां भी ऐसे कई लोगों से उसकी दोस्ती हुई, जो इस धंधे में उसके सहभागी बन गये।

जेल से निकलने के कुछ दिनों बाद ही उसने फिर से कारोबार फैला लिया। बीते नवंबर में ज्योति की गिरफ्तारी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने झारखंड में कई जगहों पर छापामारी की थी। तब रांची में गांधी नामक एक युवक और पलामू में रिजवाना नामक एक महिला पुलिस की गिरफ्त में आई थी। उसने पुलिस को बताया था कि इस धंधे में रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू की कई महिलाएं शामिल हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...